April-May Shadi Ke Muhurat: सूर्य के मेष राशि में गोचर के साथ ही खरमास की अवधि समाप्त हो चुकी है, जिससे लंबे समय से रुके हुए मांगलिक कार्यों की शुरुआत फिर से हो गई है। इसके बाद विवाह का शुभ समय लौट आया है और घरों में शहनाइयों की तैयारियां तेज हो गई हैं। ज्योतिषीय दृष्टि से अप्रैल और मई 2026 का समय अत्यंत शुभ और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर माना जा रहा है, जो विवाह के लिए अनुकूल परिस्थितियां बना रहा है। अब जानते हैं इस अवधि के प्रमुख शुभ विवाह मुहूर्त और तिथियां।
April-May Wedding Dates: खरमास खत्म होते ही शुरू हुआ शादी का सीजन, यहां देखें अप्रैल-मई की खास तिथियां
खरमास खत्म होते ही विवाह का शुभ समय शुरू, अप्रैल-मई 2026 में शादी के लिए सबसे शुभ मुहूर्त और तिथियां जानें, हिंदू पंचांग के अनुसार पूरी जानकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या कहते हैं ग्रह गोचर
पंचांग के अनुसार अप्रैल-मई 2026 में शुक्र ग्रह और बृहस्पति ग्रह की स्थिति विशेष रूप से शुभ मानी जा रही है। ज्योतिष में ये दोनों ग्रह विवाह, प्रेम, सुख और समृद्धि के कारक माने जाते हैं। इनकी अनुकूल स्थिति वैवाहिक जीवन में स्थिरता, आपसी समझ और रिश्तों में मधुरता बढ़ाने में सहायक होती है।
वैवाहिक मुहूर्त अक्षय तृतीया से शुरू हो चुके हैं। अप्रैल व मई में 16 शादियों के मुहूर्त बन रहे हैं। इस बार ज्येष्ठ मास में ही पुरुषोत्तम मास के शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण और शुद्ध शुक्ल पक्ष में मांगलिक कार्य होंगे। मगर, एक माह के पुरुषोत्तम मास के दौरान फिर मांगलिक कार्य विराम लग जाएगा।
अप्रैल 15, 2026, बुधवार
अप्रैल 20, 2026, सोमवार
अप्रैल 21, 2026, मंगलवार
अप्रैल 25, 2026, शनिवार
अप्रैल 26, 2026, रविवार
अप्रैल 27, 2026, सोमवार
अप्रैल 28, 2026, मंगलवार
अप्रैल 29, 2026, बुधवार
मई 2026 विवाह शुभ मुहूर्त
मई 1, 2026, शुक्रवार
मई 3, 2026, रविवार
मई 5, 2026, मंगलवार
मई 6, 2026, बुधवार
मई 7, 2026, बृहस्पतिवार
मई 8, 2026, शुक्रवार
मई 13, 2026, बुधवार
मई 14, 2026, बृहस्पतिवार
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X