{"_id":"62b3ef7df8528c2f843a44b9","slug":"chawal-ke-upay-offer-raw-rice-on-shivling-for-money-know-rules-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shivaling Ke Upay: शिवलिंग पर इन चीजों को चढ़ाने से प्रसन्न होंगे महादेव, शिव कृपा से होगी धन की वर्षा","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Shivaling Ke Upay: शिवलिंग पर इन चीजों को चढ़ाने से प्रसन्न होंगे महादेव, शिव कृपा से होगी धन की वर्षा
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
4
1 of 6
शिवलिंग पर इन चीजों को चढ़ाने से प्रसन्न होंगे महादेव
- फोटो : iStock
Link Copied
Shivaling Ke Upay: भगवान शिव को लोग अपना आराध्य देव मानते हैं। हिंदू धर्म में भगवान शिव शंकर को सभी देवों में सबसे उच्च स्थान प्राप्त है, इसलिए वे देवाधिदेव महादेव कहलाते हैं। भगवान शिव कालों के भी काल महाकाल हैं। इनकी कृपा से बड़ा से बड़ा संकट भी टल जाता है। भगवान शिव शंकर को मनुष्य तो क्या देवी-देवता, सुर-असुर, सभी पूजते हैं। माना जाता है कि भगवान शिव बहुत ही आसानी से प्रसन्न हो जाने वाले देवता हैं। वे केवल भाव के भूखे हैं। यदि कोई भक्त श्रद्धा पूर्वक उन्हें केवल एक लोटा जल भी अर्पित कर दे तो भी वे प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है। ज्योतिष के अनुसार कहा जाता है कि शिव पूजन में यदि आप कुछ विशेष उपाय करते हैं तो शिव जी की कृपा बनी रहती है। ऐसे में चलिए जानते हैं शिव जी को प्रसन्न करने वाले उपायों के बारे में....
Trending Videos
2 of 6
शिवलिंग पर इन चीजों को चढ़ाने से प्रसन्न होंगे महादेव
- फोटो : istock
ज्योतिष के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की शादी में बाधाएं आ रही हैं तो शिवलिंग पर केसर मिला कर दूध चढ़ाना चाहिए। साथ ही माता पार्वती की भी पूजा करें। इससे जल्द ही अच्छे रिश्ते आने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
शिवलिंग पर इन चीजों को चढ़ाने से प्रसन्न होंगे महादेव
- फोटो : iStock
नियमित रूप से मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। इस दौरान 'ऊँ नम: शिवाय' मंत्र का जाप करें। ये उपाय सोमवार से शुरू करें और इसके बाद रोज करें। मान्यता है कि इससे बुरा समय दूर हो सकता है।
4 of 6
शिवलिंग पर इन चीजों को चढ़ाने से प्रसन्न होंगे महादेव
- फोटो : अमर उजाला
21 बिल्व पत्रों पर चंदन से ''ऊँ नम: शिवाय'' लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे शिवजी प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा भक्तों पर बनी रहती है। इसके अलावा शिवजी के वाहन नंदी यानी बैल को हरा चारा खिलाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है और परेशानियों खत्म होती हैं।
4 - 4
विज्ञापन
5 of 6
शिवलिंग पर इन चीजों को चढ़ाने से प्रसन्न होंगे महादेव
- फोटो : अमर उजाला
तांबे के लोटे में जल लेकर काले तिल मिलाएं और शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ में ''ऊँ नम: शिवाय मंत्र'' का जाप करें। मान्यता है कि इससे शनि के दोष दूर होते हैं। ज्योतिष के अनुसार, घर में पारद शिवलिंग लेकर आएं और रोज इस शिवलिंग पूजा करें। इससे आपकी आमदनी बढ़ने के योग बन सकते हैं।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।