Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है। नौ दिनों तक भक्त मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की आराधना करते हैं और विधि-विधान से पूजा, व्रत और भोग लगाते हैं। मान्यता है कि इन दिनों मां दुर्गा की उपासना करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। नवरात्रि की पूजा में फूल, फल, मिठाई, भोग और अन्य पूजन सामग्री का विशेष महत्व होता है। लेकिन धार्मिक मान्यताओं में कुछ ऐसी वस्तुएं भी बताई गई हैं, जिन्हें देवी पूजा में अर्पित करने से बचना चाहिए। ऐसे में अगर आप भी इस नवरात्रि घर में माता की पूजा करने वाले हैं तो यह जान लेना जरूरी है कि किन चीजों को पूजा की थाली से दूर रखना चाहिए।
शारदीय नवरात्रि 2026: मां दुर्गा को भूलकर भी न चढ़ाएं ये 5 चीजें, पूजा में रखें इन बातों का ध्यान
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 11 Oct 2026 07:15 AM IST
सार
शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा पूरे विधि-विधान और श्रद्धा से की जाती है। मान्यता है कि पूजा में कुछ चीजों का इस्तेमाल या भोग अर्पित करना शुभ नहीं माना जाता। आइए जानते हैं नवरात्रि में मां दुर्गा को किन चीजों को भूलकर भी नहीं चढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन