Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
Devotees flocked to temples of the Goddess on the first day of Navratri, offering prayers amidst chants of devotion; in homes, rituals commenced with priests performing the *Kalash Sthapana* (installation of the sacred pot).
{"_id":"6acc43873feca4186109b80d","slug":"video-devotees-flocked-to-temples-of-the-goddess-on-the-first-day-of-navratri-offering-prayers-amidst-chants-of-devotion-in-homes-rituals-commenced-with-priests-performing-the-kalash-sthapana-installation-of-the-sacred-pot-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, जयकारों के बीच की पूजा अर्चना घरों में पंडितों ने कलश स्थापना कर अनुष्ठान शुरु हुए ।","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
VIDEO: नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, जयकारों के बीच की पूजा अर्चना घरों में पंडितों ने कलश स्थापना कर अनुष्ठान शुरु हुए ।
वृंदावन। शारदीय नवरात्र के पहले दिन कात्यायनी देवी मंदिर सहित देवी दरबारों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। घंटे-घड़ियालों की आवाज के बीच भक्तों ने
मां शैलपुत्री का पूजन किया। भक्तों ने दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घरों में पंडितों ने शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना कर अनुष्ठान शुरू किया। मंदिरों के आसपास पूजा सामग्री की दुकानें भी सजीं।
शक्ति की उपासना के सबसे प्रमुख त्योहार शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हो गए हैं। पहले दिन सुबह से ही कात्यायनी देवी मंदिर, बगलामुखी देवी मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंचे। जयकारों के बीच भक्तों ने पूजा अर्चना की। फूलों, विद्युत झालरों से सजे मंदिरों में भक्तों ने देवी को फूल माला, नारियल एवं श्रृंगार का सामान अर्पित किया। इसके बाद कपूर और घी बाती से आरती की। गौरानगर स्थित देवी मंदिर एवं मथुरा दरवाजा क्षेत्र क्षेत्र स्थित पथवारी देवी मंदिर में में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने देवी को दूध, पंचामृत एवं जल से अभिषेक कर पूजा अर्चना की। मां शैलपुत्री की आराधना के लिए दिनभर मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। घरों में भी शुभ मुर्हूत में कलश स्थापना कर अनुष्ठान की शुरूआत की। पंडितों ने कलश स्थापना कराया। मंदिरों के बाहर बाहर भक्तों की लाइन में लगकर बारी बारी से देवी की पूजा कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। मंदिरों के आस-पास नारियल, चुनरी, अगरबत्ती, फूल माला एवं श्रृंगार आदि पूजा के सामान की दुकानें सज गई है। शाम को देवी मंदिरों में पुजारियों ने देवी का भव्य श्रृंगार किया तो ही कहीं फूलबंगला में देवी विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। देर रात तक मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ लगी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।