सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur News Sheetla Ashtami celebrated with devotion and joy large crowds of women gathered at temples

Sawai Madhopur News: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई शीतला अष्टमी, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: सवाई ब्यूरो Updated Mon, 09 Mar 2026 06:23 PM IST
Sawai Madhopur News Sheetla Ashtami celebrated with devotion and joy large crowds of women gathered at temples
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में आज शीतला अष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर महिलाओं ने शीतला माता मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालु महिलाओं ने शीतला माता को ठंडे पकवानों का भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दिन घरों में भी परंपरा के अनुसार लोगों ने ठंडे व्यंजनों का ही सेवन किया।
 
सुबह तड़के से मंदिरों में शुरू हो गया था महिलाओं का आना
सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र के पुराने शहर, बजरिया, हाउसिंग बोर्ड और आलनपुर सहित विभिन्न कॉलोनियों और मोहल्लों में महिलाओं ने शीतला माता की पूजा-अर्चना की। शहर के सभी शीतला माता मंदिरों में अल सुबह तीन से चार बजे के बीच ही महिलाओं का पहुंचना शुरू हो गया था। महिलाएं हाथों में पूजा की थालियां लेकर और रंग-बिरंगे परिधानों में सजी-धजी समूह के रूप में मंगल गीत गाते हुए मंदिरों की ओर जाती नजर आईं।
 
खण्डार बस स्टेंड स्थित मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पुराने शहर के खण्डार बस स्टेंड स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हजारों की संख्या में महिलाएं यहां पूजा-अर्चना के लिए पहुंचीं। महिलाओं ने समूह के रूप में शीतला माता की आराधना की और उन्हें ठंडे पकवानों का भोग अर्पित किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी अधिक थी कि पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी।

पढ़ें- Rajasthan News: जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर में भावुक हुईं बिहार की विधायक, क्या बोलीं मैथिली ठाकुर?
 
एक दिन पहले ही बनाए गए थे ठंडे पकवान
शीतला अष्टमी की परंपरा के अनुसार महिलाओं ने अपने घरों में एक दिन पहले यानी शाम को ही विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार कर लिए थे। आज सुबह मंदिर पहुंचकर इन्हीं ठंडे व्यंजनों और पकवानों का शीतला माता को भोग लगाया गया। पूजा के दौरान महिलाओं ने शीतला माता से जुड़े धार्मिक प्रसंग और कथाएं भी सुनीं।
 
मंदिर परिसर से बाहर तक नजर आई श्रद्धालुओं की कतारें
मंदिर परिसर से लेकर सीढ़ियों और बाहर तक हर ओर महिलाओं के समूह दिखाई दे रहे थे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण कई महिलाओं को दर्शन के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। लंबे इंतजार के बाद महिलाओं ने शीतला माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: मंदिर से निकाली गई साईं बाबा की भव्य झांकी

09 Mar 2026

VIDEO: लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से आईटी सिटी आवासीय योजना की लॉटरी निकाली गई

09 Mar 2026

VIDEO: मुंशीपुलिया से पॉलिटेक्निक चौराहे आने वाले मार्ग पर पालीटेक्निक चौराहे पर लगा जाम

09 Mar 2026

VIDEO: बादशाह के टटीरी एल्बम के अश्लील गाने के विरोध में हिंदू महासभा ने किया प्रदर्शन

09 Mar 2026

VIDEO: सुषमा हॉस्पिटल से कमता तिराहे तक लगा भीषण जाम, परेशान हुए लोग

09 Mar 2026
विज्ञापन

VIDEO: 69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षण घोटाले का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र की मांग की

09 Mar 2026

Sirmour: नाहन में शुरू हुआ सीपीआईएम का जत्था मार्च अभियान

09 Mar 2026
विज्ञापन

Sirmour: नाहन में 15 मार्च को होगा हिंदू सम्मेलन, बेहतर कार्य करने वाले होंगे सम्मानित

09 Mar 2026

झज्जर: दो दिन बाद खुली ओपीडी, अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़

नारनौल: शीतला माता की जोत जगाने के लिए मेले में उमड़ी भीड़

Court Bomb Threat: बालोद न्यायालय भवन को बम से उड़ाने की धमकी, चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात

09 Mar 2026

अलीगढ़ की छेरत पुलिस लाइन में बड़ी स्क्रीन पर टी-20 विश्व कप फाइनल का हुआ लाइव प्रसारण

09 Mar 2026

लुधियाना के मिनी सचिवालय में आशा वर्कर ने पंजाब सरकार के खिलाफ दिया रोष धरना

09 Mar 2026

Kullu: पिरड़ी राफ्टिंग सेंटर में 65 विद्यार्थी ले रहे 14 दिवसीय राफ्टिंग व कयाकिंग का प्रशिक्षण

09 Mar 2026

Dharamshala: आरसी काटोच की अध्यक्षता में जनचेतना की बैठक का आयोजन, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

09 Mar 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट में धरना स्थल से पंडाल हटाया गया, मौके पर पुलिस तैनात

09 Mar 2026

नारनौल: डंपिंग यार्ड में लगी भीषण आग, दस दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

फतेहाबाद: एसडीओ के मनमाने रवैये के खिलाफ बिजली कर्मियों का प्रदर्शन

09 Mar 2026

झांसी के कुंज बिहारी मंदिर में हुई फूलों की भव्य होली

09 Mar 2026

फतेहाबाद: दो दिन की छुट्टी के बाद खुली ओपीडी, मरीजों की लगी भीड़

09 Mar 2026

Sirmour: अवैध कटान को लेकर अरण्यपाल को एबीवीपी ने दिया ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

09 Mar 2026

करनाल: भारत की जीत पर कर्ण नगरी में जश्न, आधी रात तक हुई आतिशबाजी

09 Mar 2026

Kullu: दूध से बनने वाली वस्तु निर्माण की जानकारी के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया

09 Mar 2026

Una: टीवी अभिनेत्री लता सबरवाल ने माता चिंतपूर्णी के दरबार में लगाई हाजिरी

09 Mar 2026

टी 20 विश्व कप जीतने पर अलीगढ़ के सेंटर प्वाइंट चौराहे पर देर रात जश्न

09 Mar 2026

टीम इंडिया की जीत पर मिठाई बांटकर की आतिशबाजी

09 Mar 2026

हापुड़ में खुले नाले में गिरी बाइक, दो मासूमों समेत सवार बाल-बाल बचा

09 Mar 2026

टीम इंडिया की जीत पर मुरादाबाद में जश्न

09 Mar 2026

भारत के फाइनल जीतने पर सोसायटियों में जश्न, मिठाई बांटकर मनाई खुशी

09 Mar 2026

फगवाड़ा के शिव शक्ति मां बगलामुखी धाम में संकीर्तन का आयोजन

09 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed