{"_id":"69f0869f0ad1bfe62108aa08","slug":"a-young-mans-body-was-found-in-a-park-blood-stains-were-found-on-the-watchmans-clothes-and-family-members-suspected-murder-kota-news-c-1-1-noi1391-4219072-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: कोटा में संदिग्ध हालत में मिला ऑटो चालक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: कोटा में संदिग्ध हालत में मिला ऑटो चालक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
सार
Rajasthan News: कोटा के गुमानपुरा थाना क्षेत्र में छावनी ओवरब्रिज के नीचे एक ऑटो चालक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पार्क के चौकीदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
ऑटो चालक की हत्या के मामले में परिजनों ने चौकीदार पर हत्या का आरोप लगाया
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के कोटा जिले में छावनी ओवरब्रिज के नीचे एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना शहर के गुमानपुरा थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
युवक की हत्या की आंशका
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कोटड़ी निवासी तारिक हुसैन के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक था। प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर रगड़ और चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को लिखित शिकायत भी दी है।
पिता देर शाम तक चलाते हैं ऑटो
मृतक के बेटे अयान ने बताया कि उनके पिता रोजाना ऑटो चलाकर देर शाम तक घर लौट आते थे, लेकिन सोमवार देर रात तक जब वे घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग उनकी तलाश में निकल पड़े। छावनी ओवरब्रिज के नीचे एक पार्क के बाहर उनका ऑटो खड़ा मिला, जबकि पार्क का गेट बंद था।
अचेत अवस्था में पड़ा था शव
परिजनों का आरोप है कि पार्क में मौजूद गार्ड को आवाज लगाने के बावजूद वह काफी देर बाद बाहर आया और अंदर जाने से मना करने लगा। जब परिवार के लोग किसी तरह अंदर पहुंचे तो उन्होंने तारिक हुसैन को अचेत अवस्था में पड़ा हुआ पाया। परिवार का कहना है कि मृतक के मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चौकीदार के कपड़ों पर खून के निशान दिखाई दे रहे थे, जिससे उन्हें हत्या की आशंका है।
ये भी पढ़ें- टामटिया मर्डर केस: छह संदिग्ध हिरासत में, फरार आरोपियों के लिए दबिश जारी,गांव में शांति
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
गुमानपुरा थाने के एएसआई देवकीनंदन ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X