Kota News: पसंद नहीं आया होने वाला दूल्हा, मंगेतर ने कराई युवक की हत्या; शादी से पहले ही खत्म कर दिया रिश्ता
Kota: राजस्थान के कोटा जिले में शादी से ठीक पहले एक युवक की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। युवक की मंगेतर ने ही उसे पसंद न होने के कारण 10 हजार रुपये देकर उसकी पिटाई करवाने की साजिश रची थी, ताकि वह शादी के लायक न रहे। लेकिन हमलावरों की बेरहमी के चलते युवक की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के कोटा जिले में युवक की पीट-पीट कर हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार, जिस युवक की 8 दिन बाद शादी होने वाली थी, उसकी मंगेतर ने ही 10 हजार रुपये की सुपारी देकर उसके साथ मारपीट करवाई। हालांकि मारपीट इतनी ज्यादा हो गई कि युवक की मौत हो गई। इस पूरे घटनाक्रम में यह भी सामने आया है कि युवती को युवक पसंद नहीं था और वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी। फिलहाल इटावा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हमला कर रास्ते में उतारा मौत के घाट
10 हजार में दी गई थी हाथ-पैर तोड़ने की सुपारी
शादी से पहले शॉपिंग के बहाने बुलाया
पुलिस के अनुसार, 27 अप्रैल को लगन और 1 मई को धर्मेंद्र की शादी तय थी। लेकिन 22 अप्रैल को युवती ने धर्मेंद्र को फोन कर कपड़े और गहने खरीदने के लिए बुलाया। शॉपिंग के बाद धर्मेंद्र अपने होने वाले साले के साथ जलेश्वर महादेव के दर्शन कर गांव लौट रहा था, तभी मुकुट गोचर और उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया। इलाज के दौरान कोटा अस्पताल में धर्मेंद्र की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: सांवलिया सेठ के दरबार में धन की बरसात, सोना-चांदी के साथ लगा नोटों का अंबार, चढ़ावा 41 करोड़ पार
सभी आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ जारी
पुलिस पूछताछ में युवती ने भी इसी तरह की कहानी बताई है। फिलहाल पुलिस इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X