फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota Rail Division to Get Two Amrit Bharat Express Trains Connecting UP Maharashtra and Gujarat

कोटा रेल मंडल को बड़ी सौगात: जल्द दौड़ेंगी दो अमृत भारत एक्सप्रेस, यूपी और महाराष्ट्र का सफर होगा आसान

Fri, 14 Aug 2026 09:47 AM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2026 09:47 AM IST
सार

कोटा रेल मंडल से जल्द दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सुविधा शुरू होगी। गोरखपुर-बांद्रा और प्रयागराज-उधना के बीच चलने वाली इन ट्रेनों से उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के बीच रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी। दोनों ट्रेनों के नए नंबर जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Kota Rail Division to Get Two Amrit Bharat Express Trains Connecting UP Maharashtra and Gujarat
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की समय सारणी जारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोटा रेल मंडल से सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। कोटा रेल मंडल में जल्द ही दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सुविधा शुरू होगी। इसके बाद यात्रियों को महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश जाने में काफी सुविधा मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, गोरखपुर से मुंबई के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में नियमित चलाने का निर्णय लिया गया है। इसी तरह प्रयागराज से सूरत के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को भी साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि, अभी इन दोनों ट्रेनों को कब से चलाया जाएगा, इसकी घोषणा नहीं हुई है। रेलवे बोर्ड ने दोनों ट्रेनों को अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में चलाने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन


दोनों ट्रेनों के नंबर में किया गया बदलाव
उत्तर पूर्व रेलवे, गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि दोनों ट्रेनों के नंबर में भी परिवर्तन किया गया है। पहले गोरखपुर से बांद्रा के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन का नंबर 05053 था, जिसे अब 15085 कर दिया गया है। इसी तरह बांद्रा से गोरखपुर के बीच चलने वाली ट्रेन का नंबर 05054 था, जिसे अब 15086 कर दिया गया है। वहीं, दूसरी ट्रेन प्रयागराज से उधना के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन का नंबर बदलकर 20437 किया गया है। वापसी में यह ट्रेन उधना से प्रयागराज के बीच 20438 नंबर से अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर-बांद्रा ट्रेन का कोटा में होगा ठहराव
ट्रेन नंबर 15085 गोरखपुर से सुबह 7:50 बजे रवाना होगी और रात 1:10 बजे कोटा पहुंचेगी। अगले दिन शाम 6 बजे यह ट्रेन बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 15086 हर शनिवार रात 9:20 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी। इसके बाद रविवार सुबह 10:22 बजे कोटा पहुंचेगी और सोमवार सुबह 6:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें-  आरक्षण लॉटरी से बदले सियासी समीकरण: पूरा बीकानेर संभाग महिलाओं को; जैसलमेर में 21 में से सिर्फ एक जीतकर बन जाएंगे जिला प्रमुख


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, शामगढ़, भवानी मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, बयाना, आगरा फोर्ट, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाहनगर, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद स्टेशनों पर रुकेगी।

प्रयागराज-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस का भी बदला नंबर
दूसरी ट्रेन नंबर 20437 प्रयागराज से सोमवार सुबह 5:20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन शाम 5:45 बजे कोटा पहुंचेगी और मंगलवार तड़के 4:05 बजे उधना (सूरत) पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 20438 मंगलवार सुबह 6:45 बजे उधना (सूरत) से रवाना होगी। इसके बाद बुधवार सुबह 7:30 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, ईदगाह (आगरा), बयाना, हिंडौन सिटी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, रतलाम और वडोदरा स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed