फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota Teenager Consumes Poison After Father Takes Away Mobile Phone Over Gaming, Dies During Treatment

Kota: पिता ने गेम खेलने से रोका और मोबाइल छीना, गुस्से में छात्र ने खाया जहरीला पदार्थ; इलाज के दौरान मौत

Mon, 10 Aug 2026 05:21 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Mon, 10 Aug 2026 05:21 PM IST
सार

कोटा के दादाबाड़ी क्षेत्र में मोबाइल पर गेम खेलने से रोकने और फोन छीने जाने से नाराज 16 वर्षीय 11वीं के छात्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kota Teenager Consumes Poison After Father Takes Away Mobile Phone Over Gaming, Dies During Treatment
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र की हनुमान नगर बस्ती में मोबाइल पर गेम खेलने से मना करने और फोन छीनने से नाराज 11वीं कक्षा के 16 वर्षीय छात्र ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पिता ने मोबाइल चलाने के लिए टोका तो खा लिया जहर
हनुमान नगर निवासी चौथमल नागर का 16 वर्षीय बेटा मयंक नागर हाल ही में दसवीं की परीक्षा पास कर 11वीं कक्षा में पहुंचा था। वह अक्सर मोबाइल चलाता रहता था। रविवार रात करीब 8 बजे वह घर में मोबाइल पर गेम खेल रहा था। पिता ने उसे लगातार मोबाइल चलाने पर टोका और बात नहीं मानने पर फोन ले लिया। इससे नाराज होकर मयंक ने घर में रखी गेहूं की दवा निगल ली। कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने और चक्कर खाकर नीचे गिर जाने पर उसने स्वजनों को दवा खाने की जानकारी दी।
विज्ञापन


इलाज के दौरान तोड़ा दम
परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मयंक के पिता पुताई का काम करते हैं तथा हृदय रोगी हैं। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मॉर्च्युरी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  'मस्त हाथी की तरह चलता हूं, पीछे कुत्ते भौंकते रहते हैं'; किरोड़ीलाल मीणा ने किसे सुनाई खरी-खरी?

पुलिस ने परिजनों को समझाया
शुरुआत में मृतक के स्वजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं थे। पुलिस की करीब दो घंटे की समझाइश के बाद परिजन तैयार हुए। सोमवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। थाना अधिकारी बलदेव राम ने बताया कि पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है और परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed