Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
ICC Player of the Month: Brook, Greaves, Tanzid, Wyatt, Matthews and Samarawickrama Nominated for July Awards
{"_id":"6a79c127c3b07cf03c0a4fa4","slug":"icc-player-of-the-month-brook-greaves-tanzid-wyatt-matthews-and-samarawickrama-nominated-for-july-awards-2026-08-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ICC Player of the Month: कौन बनेगा जुलाई का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर? पुरुष-महिला वर्ग में ये हैं तीन-तीन दावेदार","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
ICC Player of the Month: कौन बनेगा जुलाई का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर? पुरुष-महिला वर्ग में ये हैं तीन-तीन दावेदार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 10 Aug 2026 05:46 PM IST
सार
जुलाई 2026 के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए पुरुष और महिला वर्ग में छह खिलाड़ियों को नामांकित किया गया है। पुरुष वर्ग में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के एक-एक खिलाड़ी को जगह मिली है, जबकि महिला वर्ग में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका की एक-एक खिलाड़ी दावेदार हैं।
विज्ञापन
1 of 7
आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ
- फोटो : ANI/ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जुलाई के शानदार प्रदर्शन के लिए छह खिलाड़ियों को आईसीसी 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया है। पुरुष वर्ग में इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान हैरी ब्रूक, वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स और बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तंजिद हसन को जगह मिली है। वहीं, महिला वर्ग में इंग्लैंड की कप्तान नेट शीवर ब्रंट, वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज और श्रीलंका की हर्षिता समरविक्रमा के बीच मुकाबला है।
2 of 7
हैरी ब्रूक
- फोटो : IANS
ब्रूक ने भारत के खिलाफ मचाया धमाल
हैरी ब्रूक जुलाई में इंग्लैंड की भारत के खिलाफ टी20 सीरीज जीत के सबसे बड़े सितारों में रहे। पांच मैचों की सीरीज में उन्होंने 114.50 की शानदार औसत से 229 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' भी चुना गया। ब्रूक की कप्तानी और आक्रामक बल्लेबाजी ने इंग्लैंड को सीरीज में अहम बढ़त दिलाई। अब उनके पास महीने के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने का भी मौका है।
3 of 7
ग्रीव्स
- फोटो : TWitter
ग्रीव्स ने बल्ले और गेंद दोनों से किया कमाल
वेस्टइंडीज के 32 वर्षीय जस्टिन ग्रीव्स ने जुलाई में टेस्ट क्रिकेट में ऑलराउंड प्रदर्शन किया। श्रीलंका के खिलाफ एंटीगुआ टेस्ट में उन्होंने 180 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ तारोबा टेस्ट में गेंद से कहर बरपाते हुए पहली पारी में 27 रन देकर पांच विकेट लिए। दूसरी पारी में भी उन्होंने 12 रन देकर दो विकेट चटकाए। ग्रीव्स ने जुलाई का अंत दो टेस्ट में 215 रन और आठ विकेट के साथ किया। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन ने वेस्टइंडीज को महत्वपूर्ण जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
तंजिद हसन
- फोटो : ACC
तंजिद ने जिम्बाब्वे में दिखाया दम
बांग्लादेश के ओपनर तंजिद हसन जिम्बाब्वे दौरे पर टीम के सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने तीन वनडे मैचों में 53 की औसत से 159 रन बनाए। इसके बाद टी20 सीरीज में भी उनका बल्ला खूब चला और उन्होंने 70 की औसत से 140 रन जोड़े। दोनों फॉर्मेट में लगातार प्रदर्शन ने उन्हें पुरुष वर्ग के तीन नामांकित खिलाड़ियों में जगह दिलाई।
विज्ञापन
5 of 7
नेट शीवर ब्रंट
- फोटो : WPL
ब्रंट ने वर्ल्ड कप नॉकआउट में संभाली इंग्लैंड की कमान
महिला वर्ग में नेट शीवर ब्रंट का प्रदर्शन सबसे खास रहा। आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट चरण में चोट के बावजूद उन्होंने इंग्लैंड की बल्लेबाजी को संभाला। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने शुरुआती चार ओवर में तीन विकेट गंवा दिए थे और स्कोर सिर्फ 23 रन था। ऐसे मुश्किल समय में ब्रंट ने 75 रन की पारी खेलकर टीम को संभाला। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 58 रन बनाए और हीदर नाइट के साथ चौथे विकेट के लिए 133 रन की साझेदारी की।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।