फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Congress faces a litmus test in Kota ahead of civic polls, resignations pour in

Kota: कोटा कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह, निकाय चुनाव से पहले संगठन पर उठे सवाल; जिलाध्यक्ष क्या बोलीं?

Thu, 06 Aug 2026 05:35 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2026 05:35 PM IST
सार

कोटा में निकाय और पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में इस्तीफों और नाराजगी से अंदरूनी कलह की चर्चा तेज है। हालांकि जिलाध्यक्ष राखी गौतम ने गुटबाजी से इनकार करते हुए कहा कि सभी मतभेद दूर किए जा रहे हैं और संगठन मजबूत है।

विज्ञापन
Congress faces a litmus test in Kota ahead of civic polls, resignations pour in
कांग्रेस के कई बड़े नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले में निकाय और पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आने लगी है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी में लगातार हो रहे इस्तीफों के बाद संगठन की स्थिति को लेकर बयानबाजी भी तेज हो गई है। इससे पार्टी में गुटबाजी की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।

विज्ञापन


इसी बीच शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम ने सामने आकर स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है और सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारियां पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतने बड़े संगठन में छोटी-मोटी नाराजगी होना स्वाभाविक है, जिसे बातचीत के जरिए दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन


पढे़ं: JNVU में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल, एबीवीपी और पुलिस में तीखी झड़प; कुलपति को बुलाने पर अड़े
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्तीफों पर प्रतिक्रिया देते हुए राखी गौतम ने कहा कि कांग्रेस में सभी को अपनी बात रखने की स्वतंत्रता है। पार्टी में बिना किसी पद के भी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और सेवा भावना से काम करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी पदाधिकारी को किसी बात से नाराजगी है तो उसे भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। उनके अनुसार इस्तीफों का यह अर्थ नहीं है कि संगठन कमजोर हो रहा है, बल्कि यह दर्शाता है कि कार्यकर्ता पद से अधिक पार्टी और सेवा को महत्व देते हैं। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है और जो थोड़ी-बहुत नाराजगी थी, उसे भी सुलझा लिया गया है।

निकाय चुनाव में टिकट वितरण बड़ी चुनौती
कोटा में कांग्रेस के भीतर चल रही उठापटक अब किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में निकाय चुनाव पार्टी के लिए बड़ी परीक्षा साबित हो सकते हैं। सबसे बड़ी चुनौती ऐसे उम्मीदवारों का चयन करना होगा जो चुनाव जीतने की क्षमता रखते हों। पिछले कुछ वर्षों से सामने आ रही गुटबाजी और असंतोष को देखते हुए टिकट वितरण कांग्रेस के लिए आसान नहीं रहेगा। चुनाव से पहले नाराज पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मनाना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना पार्टी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed