फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota: Shanti Dhariwal Sparks Political Buzz, Says Gehlot Is Rajasthan's High Command, Targets Madan Dilawar

धारीवाल के बयान से गर्माई राजनीति: राजस्थान में गहलोत को हाईकमान बताया, मदन दिलावर भी निशाने पर

Sun, 02 Aug 2026 09:02 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sun, 02 Aug 2026 09:02 PM IST
सार

राजस्थान कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति पर शांति धारीवाल के बयान ने नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का हाईकमान अशोक गहलोत हैं, जबकि दिल्ली का हाईकमान अलग है।

विज्ञापन
Kota: Shanti Dhariwal Sparks Political Buzz, Says Gehlot Is Rajasthan's High Command, Targets Madan Dilawar
पूर्व मंत्री शांति धारीवाल के बयान से गर्माई सियासत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के पूर्व मंत्री और कोटा उत्तर से कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल के एक बयान ने प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल मचा दी है। धारीवाल ने कहा कि राजस्थान में हाईकमान अशोक गहलोत हैं और दिल्ली का हाईकमान अलग है। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में धारीवाल से संगठन को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि मैं आज भी अपने पुराने बयान पर कायम हूं। राजस्थान में कांग्रेस का हाईकमान अशोक गहलोत हैं और दिल्ली का हाईकमान अलग है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Udaipur: CM भजनलाल का दावा- हमारी सरकार की 400 परीक्षाओं में एक भी पेपर लीक नहीं, उदयपुर को 421 करोड़ की सौगात
विज्ञापन
विज्ञापन


धारीवाल के इतना कहते ही वहां मौजूद समर्थकों ने अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के कार्यकर्ताओं और आम जनता का अशोक गहलोत से गहरा जुड़ाव है। जब भी कोई कार्यकर्ता जयपुर आता है तो सबसे पहले अशोक गहलोत के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात करता है। इससे साफ है कि कार्यकर्ताओं के मन में नेतृत्व को लेकर क्या भावना है।


शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भी साधा निशाना
धारीवाल ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने दिलावर को निकम्मा बताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। 

उन्होंने आरोप लगाया कि दिलावर ने बड़ी संख्या में सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया है और झालावाड़ हादसे के बाद भी प्रदेश के कई स्कूल भवन जर्जर स्थिति में हैं लेकिन उनकी मरम्मत या सुधार की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। धारीवाल ने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में पूरी तरह विफल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed