फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Countdown begins for civic body elections, OBC woman to be mayor

Rajasthan: कोटा में मेयर की सीट OBC महिला के लिए आरक्षित, 100 वार्डों में होगा चुनाव; BJP के सामने बड़ी चुनौती

Thu, 13 Aug 2026 04:52 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2026 04:52 PM IST
सार

Rajasthan News: राजस्थान के नगर निकाय चुनावों के लिए जयपुर में आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया शुरू हो गई है। कोटा नगर निगम में मेयर पद OBC महिला के लिए आरक्षित हुआ है। परिसीमन के बाद कोटा में अब 100 वार्डों पर चुनाव होगा। वहीं नगर पालिकाओं में भी अलग-अलग वर्गों के लिए पद आरक्षित किए गए हैं।

विज्ञापन
Countdown begins for civic body elections, OBC woman to be mayor
कोटा नगर निगम

विस्तार

राजस्थान में नगर निगम और नगर पालिकाओं के मेयर के पदों के लिए लॉटरी निकालने की कवायद जयपुर में शुरू हो गई है। इस लॉटरी सिस्टम में कोटा में एक ही नगर निगम होने के बाद मेयर पद महिला OBC के लिए आरक्षित हो गया है। इसके साथ ही नगर पालिकाओं की बात करें तो कोटा की सुल्तानपुर नगर पालिका में SC ओपन और सुकेत नगर पालिका में OBC ओपन के लिए पद आरक्षित हुआ है। वहीं, पिछले नगर निगम चुनाव में कोटा में दो बोर्ड बनाए गए थे, लेकिन परिसीमन के बाद अब फिर से नगर निगम नए स्वरूप में चुनावी मैदान में है।
विज्ञापन


160 पार्षदों के चुनाव पर टिकी निगाहें
पिछले नगर निगम चुनाव की बात करें तो दिसंबर 2025 में पिछले बोर्ड का कार्यकाल पूरा हो चुका है। उस समय कोटा उत्तर में 70 वार्ड और कोटा दक्षिण में 80 वार्डों पर चुनाव हुए थे। इन दोनों जगहों पर कांग्रेस का बोर्ड बना था। लेकिन परिसीमन के बाद अब दोनों को मर्ज कर दिया गया है और 100 वार्ड ही रखे गए हैं। इसके बाद उम्मीदवारों के लिए चुनौती काफी कड़ी हो गई है। कोटा नगर निगम के 100 वार्डों के लिए 721 मतदान केंद्र होंगे। वहीं जिले की पांच नगर पालिकाओं रामगंजमंडी, सुकेत, सांगोद, इटावा और सुल्तानपुर में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित 160 वार्ड पार्षद चुने जाएंगे।
विज्ञापन


कोटा में 8 लाख से ज्यादा मतदाता
कोटा नगर निगम और नगर पालिकाओं में इस बार होने वाले चुनाव में वोटर्स की संख्या देखें तो कोटा नगर निगम में 8,24,491 वोटर्स हैं। इनमें 4 लाख से अधिक पुरुष और महिलाएं शामिल हैं। दूसरी तरफ नगर पालिका रामगंजमंडी में 29,321, सांगोद में 23,066, सुल्तानपुर में 20,065, इटावा में 19,599 और सुकेत में 17,427 वोटर्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


BJP के लिए कोटा उत्तर में राह आसान नहीं
दरअसल, विधानसभा चुनाव पूरे होने के बाद भाजपा में एक समय दिग्गज रहे पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। जानकारों की मानें तो कोटा उत्तर के कई वार्डों में शुरू से ही कांग्रेस का दबदबा रहा है। अगर कोई निर्दलीय चुनाव जीता भी है तो वह भी बाद में कांग्रेस में शामिल हुआ है।


यह भी पढ़ें: राजस्थान में समान नागरिक संहिता विधेयक के ड्राफ्ट को दी मंजूरी; विधानसभा में होगा पेश; आदिवासियों को छूट

ऐसा कम देखने को मिला है कि निर्दलीय पार्षद भाजपा में शामिल हुआ हो। ऐसे में भाजपा के लिए कोटा उत्तर के वार्डों में जीत हासिल करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। एक तरफ पूर्व मंत्री शांति धारीवाल कोटा उत्तर से आते हैं, तो दूसरी तरफ प्रहलाद गुंजल ने भी कांग्रेस में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed