{"_id":"6a81252e4c198ea654058e4e","slug":"heavy-rains-lash-several-districts-of-up-flooding-lucknow-roads-causing-trouble-due-to-waterlogging-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश, राजधानी की सड़कें पानी से लबालब; उमस से राहत तो जलभराव से आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश, राजधानी की सड़कें पानी से लबालब; उमस से राहत तो जलभराव से आफत
Sun, 16 Aug 2026 08:19 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 16 Aug 2026 08:19 AM IST
सार
UP Weather Update: यूपी के कई जिलों में सुबह-सुबह झमाझम बारिश हुई। हालात ये रहे कि राजधानी की सड़कें पानी से लबालब हो गईं। लोगों को उमस से राहत मिली तो जलभराव से आफत दिखी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में सड़कों पर भरा पानी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह हुई जोरदार बारिश से शहर पानी-पानी दिखा। एक तरफ लोगों को उमस से राहत मिली, तो दूसरी तरफ शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। लोगों को आवागमन में परेशानियां झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन
कुर्सी रोड में चार नंबर चौराहे से जानकीपुरम के छुईया पुरवा चौराहे की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया। जलभराव इतना अधिक था कि पानी डिवाइडर तक पहुंच गया।
विज्ञापन
सड़क पर पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन पानी में पहुंचते ही बंद हो गए। इसके बाद वाहन चालकों को अपने वाहन पैदल खींचकर सुरक्षित स्थान तक ले जाते देखा गया। जलभराव के कारण इस मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के मुताबिक, तेज बारिश होते ही इस मार्ग पर जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है। बारिश का पानी सड़क पर जमा होने से आवागमन प्रभावित होता है और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने जल निकासी की बेहतर व्यवस्था किए जाने की मांग की है।