{"_id":"6a809b46acf776b31b075b2c","slug":"sri-lankan-woman-died-in-bus-who-had-come-to-india-on-religious-pilgrimage-group-was-travelling-to-shravasti-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: धार्मिक यात्रा पर भारत आई श्रीलंकाई महिला की बस में अचानक मौत, श्रावस्ती जा रहा था समूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: धार्मिक यात्रा पर भारत आई श्रीलंकाई महिला की बस में अचानक मौत, श्रावस्ती जा रहा था समूह
Sat, 15 Aug 2026 10:31 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 15 Aug 2026 10:31 PM IST
सार
धार्मिक यात्रा पर भारत आई श्रीलंकाई महिला की बस में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। लुंबिनी से श्रावस्ती जाते समय सीने में तेज दर्द उठा। अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अस्पताल में जांच करते डॉक्टर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका से धार्मिक यात्रा पर भारत आई एक महिला दर्शनार्थी की शनिवार को टूरिस्ट बस में तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। 46 यात्रियों का समूह नेपाल के लुंबिनी से भगवान बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती जा रहा था। श्रावस्ती पहुंचने से कुछ किलोमीटर पहले बलरामपुर की सीमा के अंदर महिला के सीने में अचानक तेज दर्द उठा।
विज्ञापन
साथ चल रही श्रीलंकाई महिला स्वास्थ्यकर्मी ने उसे सीपीआर दिया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। मृतका की पहचान कहापोला अदा रैचिगे (56) पत्नी तुसारी इनौका, निवासी कालूबौला, श्रीलंका के रूप में हुई है। महिला की मौत से सहयात्रियों में मायूसी छा गई। सहयात्रियों ने बताया कि यात्रा के छह दिन अभी बाकी थे। समूह को 22 अगस्त को दिल्ली से श्रीलंका लौटना था।
विज्ञापन
बस चालक मुकेश के अनुसार, समूह भोपाल से यात्रा पर निकला था। अब तक यात्री भोपाल, सांची, कौशांबी, वाराणसी, गया, कुशीनगर, वैशाली और नेपाल के लुंबिनी का भ्रमण कर चुके थे। शनिवार सुबह लुंबिनी से श्रावस्ती के लिए रवाना हुए थे। तबीयत बिगड़ने पर बस को बलरामपुर जिला मेमोरियल चिकित्सालय लाया गया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने बताया कि महिला की मौत अस्पताल आने से पहले हो चुकी थी।
विज्ञापन