फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Eight accused arrested in connection with the death of a youth following a beating over a property partition dispute

Balrampur News: बंटवारे के विवाद में पिटाई से युवक के मौत मामले में आठ आरोपी गिरफ्तार

Fri, 14 Aug 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 14 Aug 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Eight accused arrested in connection with the death of a youth following a beating over a property partition dispute
फोटो-25-बलरामपुर के एसपी कार्यालय में मौजूद पकड़े गए आरोपी ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। महराजगंज तराई क्षेत्र में पैतृक जमीन के बंटवारे के विवाद में एक ही परिवार के पांच लोगों पर लाठी-डंडे और ईंट से हमला कर दिया गया। घटना में गंभीर रूप से घायल 31 वर्षीय सोनू सिंह की बहराइच मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर दो लाठी, एक खड़ी ईंट और ईंट का आधा टुकड़ा बरामद किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि महराजगंज तराई निवासी मोनू सिंह ने 12 अगस्त को मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर सुरेंद्र नाथ जायसवाल, राजसिंह और गुड्डी सिंह के नाम भी आरोपियों में शामिल किए गए। शुक्रवार को पुलिस ने देवबक्श सिंह, राकेश प्रताप सिंह उर्फ ननकू सिंह, शशिभूषण सिंह, अक्षय सिंह उर्फ डब्लू सिंह, राजसिंह, सुरेंद्र नाथ जायसवाल, गुड्डी सिंह और कल्पना सिंह को कस्बे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर देवबक्श सिंह समेत अन्य आरोपियों ने एकराय होकर मोनू सिंह, उसके पिता रवि प्रताप सिंह, मां सुधा सिंह, बहन सत्यमा सिंह और भाई सोनू सिंह पर हमला किया था। मारपीट में मोनू और उसके पिता के हाथ की हड्डियां टूट गई थीं, जबकि सोनू को गंभीर चोटें आई थीं। उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन-तीन बीघा जमीन बहुओं के नाम बैनामा कराने से बढ़ा विवाद
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि देवबक्श सिंह के तीन बेटे राकेश प्रताप सिंह उर्फ ननकू सिंह, शशिभूषण सिंह और शिकायतकर्ता मोनू के पिता रवि प्रताप सिंह हैं। पुलिस के अनुसार, देवबक्श सिंह ने पैतृक संपत्ति में से तीन-तीन बीघा जमीन अपने दो बेटों की पत्नियों गुड्डी सिंह और कल्पना सिंह के नाम नौ जून 2026 को बैनामा कर दी थी। इसी जमीन के बंटवारे और हिस्से को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन दोनों पक्षों में विवाद बढ़ने के बाद मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed