फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Connect every woman to a livelihood; only then will empowerment be achieved: Janak Nandini

हर महिला को आजीविका से जोड़ें, तभी होगा सशक्तीकरण : जनक नंदिनी

Fri, 14 Aug 2026 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 14 Aug 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Connect every woman to a livelihood; only then will empowerment be achieved: Janak Nandini
फोटो-30-बलरामपुर के पचपेड़वा ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद राज्य महिला आयोग की सदस्य ज
गैसड़ी। पचपेड़वा विकासखंड सभागार में शुक्रवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने समूह सखियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण तभी संभव है, जब हर महिला को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जोड़कर रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर दिए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को मछुआरा समाज की उन 50 महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने के निर्देश दिए, जो अभी तक किसी समूह की सदस्य नहीं हैं।
विज्ञापन


मछुआरा समुदाय की महिलाओं से संवाद करते हुए जनक नंदिनी ने कहा कि मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्य स्वास्थ्य योजना, शादी अनुदान, दुर्घटना बीमा, बारात घर और मत्स्य पालन के लिए ऋण समेत 27 योजनाएं संचालित हैं। उन्होंने महिलाओं से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने शौचालय सखी, बैंक सखी और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से घर-घर जाकर महिलाओं को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने तथा उन्हें स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने को कहा। बैठक में सहायक विकास अधिकारी (ग्राम विकास) फैज मसूद, संजय कुमार निषाद, श्यामलाल निषाद, सुधा साहनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed