फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Tight security ring on Independence Day; surveillance via drones and CCTV

Balrampur News: स्वतंत्रता दिवस पर कड़ा सुरक्षा घेरा, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी

Fri, 14 Aug 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 14 Aug 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Tight security ring on Independence Day; surveillance via drones and CCTV
फोटो-31-बलरामपुर के झारखंडी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करती पुलिस टीम ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एसपी विकास कुमार और एएसपी विशाल पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, होटल, सराय, धर्मशाला, गेस्ट हाउस और किराये के मकानों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी और डिजिटल कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। फुटेज की लाइव मॉनिटरिंग इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर से होगी। कार्यक्रम स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ड्रोन से हवाई निगरानी की जाएगी। डायल-112 की पीआरवी और क्यूआरटी को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन


नेपाल सीमा से सटे थाना क्षेत्रों में बैरियर लगाकर वाहनों और लोगों की जांच की जा रही है। साइबर सेल सोशल मीडिया पर नजर रखेगा और भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हिस्ट्रीशीटर, वांछित और संदिग्ध लोगों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते ने सार्वजनिक व महत्वपूर्ण स्थलों पर जांच की। एलआईयू टीम भी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने तथा संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल डायल-112 पर देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed