{"_id":"6a7f4f46bb64afbaa80e971a","slug":"city-illuminated-by-the-glow-of-the-tricolour-independence-day-to-be-celebrated-with-great-fanfare-today-balrampur-news-c-99-1-slko1019-153264-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तिरंगे की रोशनी से जगमगाया शहर, आज धूमधाम से मनेगा स्वतंत्रता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तिरंगे की रोशनी से जगमगाया शहर, आज धूमधाम से मनेगा स्वतंत्रता दिवस
Fri, 14 Aug 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 14 Aug 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो-35-सजाया गया एमपीपी इंटर कॉलेज।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को जिलेभर में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक तैयारियां पूरी कर ली गईं। सरकारी कार्यालयों, प्रमुख भवनों और सार्वजनिक स्थलों को तिरंगी झालरों से सजाया गया है। ऐतिहासिक धरोहरों और महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास विशेष सफाई कराई गई है।
कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 6:30 बजे शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं की प्रभात फेरी से होगी। सात बजे क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित की जाएगी। नगर क्षेत्र में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। सुबह आठ बजे कलेक्ट्रेट समेत सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण होगा। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिजनों का सम्मान किया जाएगा।
सुबह नौ बजे शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति कार्यक्रम, विचार गोष्ठी, वाद-विवाद, प्रदर्शनी और निबंध प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें काकोरी ट्रेन एक्शन और ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ जैसे विषय शामिल हैं। सुबह 9:30 बजे सरकारी परिसरों में पौधरोपण होगा। दस बजे गालिब कॉलेज की बाहरी दीवार पर पेंटिंग प्रतियोगिता और स्वतंत्रता संग्राम आधारित प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसी दौरान विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं और उपलब्धियों की झांकियां निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
सुबह 11 बजे संयुक्त जिला चिकित्सालय और महिला चिकित्सालय में मरीजों को फल व पौष्टिक आहार वितरित किया जाएगा। नगरीय क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलेगा। शाम चार बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट मैच होगा। एमपीपी इंटर कॉलेज में विद्यार्थी देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।