फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Poet Ashok Chakradhar poems will resonate at Atal Smriti Sandhya CM Yogi will be chief guest

UP News: अटल स्मृति संध्या में गूंजेंगी कवि अशोक चक्रधर की कविताएं, सीएम योगी होंगे मुख्य अतिथि

Sun, 16 Aug 2026 08:40 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 16 Aug 2026 08:40 AM IST
सार

राजधानी में आज अटल स्मृति संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें कवि अशोक चक्रधर की कविताएं गूंजेंगी। सीएम योगी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। इससे पहले सीएम लोकभवन में स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Poet Ashok Chakradhar poems will resonate at Atal Smriti Sandhya CM Yogi will be chief guest
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज यानी रविवार को राजधानी लखनऊ में ‘अटल स्मृति संध्या’ का आयोजन किया जाएगा। यह  कार्यक्रम पं. अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से आयोजित होगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर, केजीएमयू में किया जाएगा। कार्यक्रम में पद्मश्री और वरिष्ठ साहित्यकार अशोक चक्रधर एकल काव्य पाठ करेंगे। 
विज्ञापन


आयोजन के संयोजक उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सहित सरकार और संगठन के शीर्ष पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकभवन में स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे सीएम

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह लोकभवन पहुंचेंगे। यहां वह पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद अटल स्मृति संध्या कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed