{"_id":"6a809f35942927dd9c00edb7","slug":"one-and-half-year-old-boy-drowned-in-pond-in-barabanki-causing-chaos-in-home-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: खेलते-खेलते तालाब में गिरा डेढ़ साल का मासूम, डूबने से मौत; घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: खेलते-खेलते तालाब में गिरा डेढ़ साल का मासूम, डूबने से मौत; घर में मचा कोहराम
Sat, 15 Aug 2026 10:47 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 15 Aug 2026 10:47 PM IST
सार
बाराबंकी में खेलते-खेलते डेढ़ साल का मासूम तालाब में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में शनिवार को खेलते समय तालाब में गिरने से डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मौजूद लोग परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
घटना रामनगर कोतवाली इलाके के भैसुरिया की है। यहां के निवासी सिराज का करीब डेढ़ वर्षीय पुत्र निहाल शाम घर के सामने खेल रहा था। खेलते-खेलते वह तालाब की ओर पहुंच गया। वहां पर तालाब में गिर गया।
विज्ञापन
परिजनों को जानकारी हुई तो वह उसे तालाब से निकालकर आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामनगर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया तालाब में डूबने के कारण बच्चे की मौत हुई है। कोतवाल अरुण प्रताप सिंह ने बताया घर के बाहर ही तालाब है। उसमें डूबने से मासूम की मौत हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।