{"_id":"6a8011a8bb1db4b5500b7ef9","slug":"video-video-brabka-ka-jaaaiisa-oidatarayama-ma-aajatha-ka-alkha-sasakataka-raga-sa-sarabra-raha-karayakarama-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बाराबंकी के जीआईसी ऑडिटोरियम में आजादी की अलख, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बाराबंकी के जीआईसी ऑडिटोरियम में आजादी की अलख, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा कार्यक्रम
शहर के जीआईसी ऑडिटोरियम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। नन्हे-मुन्ने कलाकारों और छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
बच्चों की प्रस्तुतियों में देशप्रेम, वीरता और राष्ट्रीय एकता की झलक देखने को मिली। गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। समारोह में विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें विभागीय योजनाओं, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी गई। स्वतंत्रता दिवस के इस आयोजन ने बच्चों की प्रतिभा के साथ ही लोगों में राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूती दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।