फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The history of independence should be conveyed to the new generation.

Barabanki News: नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाए आजादी का इतिहास

Sat, 15 Aug 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 15 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The history of independence should be conveyed to the new generation.
बाराबंकी। केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज सिरौली गौसपुर में दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए प्रदर्शित चित्रों और सूचनात्मक सामग्री की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को आजादी के इतिहास से जोड़ते हैं। उन्होंने नई पीढ़ी तक आजादी का इतिहास पहुंचाने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस और हर घर तिरंगा विषय पर केंद्रित था। इसमें स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्र निर्माण और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। एमएलसी अंगद कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा लेने को कहा। उन्होंने छात्रों से देश की एकता मजबूत करने और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य विजय कृष्ण यादव, ग्राम प्रधान मैकूलाल कनौजिया, जय सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कवि प्रदीप महाजन ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं का आयोजन
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इनमें मेहंदी, रंगोली और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हुई। छात्र-छात्राओं ने अपनी कला से देशभक्ति और भारतीय संस्कृति को दर्शाया। मेहंदी और रंगोली में तिरंगा तथा राष्ट्रप्रेम की भावनाएं प्रस्तुत की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण और संदेश
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 से अधिक छात्रों को पुरस्कृत किया गया। काजल यादव, राजन वर्मा और शिवानी सहित कई छात्रों को पुरस्कार मिले। अतिथियों ने विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र गान के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed