फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Stepping into the role of a teacher, the DM taught a mathematics lesson to the children.

Barabanki News: शिक्षक बन डीएम ने पढ़ाया बच्चों को गणित का पाठ

Sat, 15 Aug 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 15 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Stepping into the role of a teacher, the DM taught a mathematics lesson to the children.
बाराबंकी। कक्षा में सन्नाटा था। बच्चों की नजरें सीधे ब्लैक बोर्ड पर थीं। हाथ में चाक थामे जिले के कलेक्टर ईशान प्रताप सिंह खुद एक शिक्षक के बतौर खड़े थे। सवाल गणित का था। अंदाज एकदम दोस्ताना। डीएम ने गणित के सवाल को हल करने की आसान ट्रिक सिखाई तो क्लास में मौजूद बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बंकी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पलिया मसूदपुर में नजारा कुछ ऐसा ही दिखा। जिलाधिकारी अचानक निरीक्षण के लिए स्कूल पहुंचे। इसके बाद बिना किसी औपचारिकता के वह सीधे बच्चों की कक्षाओं में दाखिल हुए और बच्चों से आत्मीय संवाद कायम किया। उन्होंने ब्लैक बोर्ड पर गणित का सवाल लिखकर बच्चों की समझ परखी। जब बच्चे सवाल सुलझाने में जुटे तो डीएम साहब ने खुद चाक थामकर प्रश्न को आसानी से समझाने और कम समय में सही उत्तर तक पहुंचने की आसान तरीका भी समझाया। इस दौरान छात्रा जाह्नवी ने सवाल को सही ढंग से हल कर दिया, जिस पर जिलाधिकारी ने उसकी पीठ थपथपा कर पूरी क्लास के सामने उसका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

पढ़ाई के बाद डीएम सीधे स्कूल की रसोई पहुंचे। बच्चों से संवाद कर पूछा कि आज भोजन में क्या मिला है और भोजन की गुणवत्ता कैसी है। उन्होंने रसोईघर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही पौष्टिक व गुणवत्तापूर्ण मिड-डे-मील उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर में परखी स्वास्थ्य व विकास सेवाएं
विद्यालय के उपरांत जिलाधिकारी ने परिसर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और बहुउद्देश्यीय पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन सभी जनोपयोगी संस्थाओं में साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर रखी जाएं ताकि ग्रामीणों व बच्चों को शासन की योजनाओं का प्रभावी लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed