{"_id":"6a8121ae4c198ea654058e49","slug":"young-man-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-train-in-lucknow-who-suffering-from-incurable-disease-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लाइलाज बीमारी से टूट गया 22 साल का नौजवान, परेशान होकर ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लाइलाज बीमारी से टूट गया 22 साल का नौजवान, परेशान होकर ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान
Sun, 16 Aug 2026 08:04 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 16 Aug 2026 08:04 AM IST
सार
राजधानी में लाइलाज बीमारी से 22 साल का नौजवान टूट गया। इलाज के बावजूद लाभ न मिलने से परेशान होकर ट्रेन के आगे कूदकर उसने अपनी जान दे दी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
शिवम की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में लाइलाज बीमारी से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची जीआरपी और थाना पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मामला निगोहां थाना क्षेत्र के शेरपुर लवल गांव का है। गांव निवासी राजगीर मिस्त्री राममिलन के अनुसार, उनका बड़ा बेटा शिवम (22) काफी समय से लाइलाज बीमारी (ओरल कैंसर) से पीड़ित था। इलाज के बावजूद आराम न मिलने के कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था।
विज्ञापन
शनिवार सुबह शौच की बात कहकर वह घर से निकला था। कुछ देर बाद श्रीराजनगर और निगोहां रेलवे स्टेशन के मध्य ट्रेन से कट जाने की सूचना मिली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शिवम अचानक ट्रेन के आगे कूद गया। तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी और निगोहां पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। घटना से गांव में शोक का माहौल बना है। मां माधुरी और भाई करन का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अविवाहित था।
थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।