सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Severe Heat Persists in Rajasthan Despite Dust Storms and Rain; Barmer Over 46

Rajasthan Weather: आंधी-बारिश के बावजूद राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, बाड़मेर में पारा 46°C पार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sun, 26 Apr 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आंधी-बारिश के बीच भी गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही। बाड़मेर में तापमान 46 डिग्री पार पहुंच गया। कई शहरों में पारा 44 डिग्री के आसपास रहा। मौसम विभाग ने हीटवेव और आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Severe Heat Persists in Rajasthan Despite Dust Storms and Rain; Barmer Over 46
राजस्थान में मौसम का बुरा हाल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI Image- Freepik
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में मौसम के दोहरे मिजाज के बावजूद भीषण गर्मी लगातार लोगों को झुलसा रही है। रविवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिनभर तेज धूप और लू का असर देखने को मिला, जबकि शाम होते-होते कुछ जिलों में आंधी और हल्की बारिश ने मौसम में बदलाव जरूर किया, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।

Trending Videos


सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में दर्ज किया गया, जहां पारा 46.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। जैसलमेर में भी तापमान 46 डिग्री के करीब रहा। वहीं कोटा, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, बीकानेर, चूरू, पिलानी और फलोदी जैसे शहरों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। राज्य के लगभग सभी प्रमुख शहरों में पारा 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर की तेज गर्मी के बाद शाम करीब 4 बजे के बाद पश्चिमी और मध्य राजस्थान के कई हिस्सों जैसे जैसलमेर, बीकानेर, अजमेर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में मौसम बदला। इन क्षेत्रों में बादल छाए, धूलभरी आंधी चली और कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। इसके बावजूद दिन के तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की गई।

पढ़ें- Banswara News: पीट-पीट कर ली गई थी BAP नेता के भाई की जान, प्रेमिका और उसके पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार

 

Severe Heat Persists in Rajasthan Despite Dust Storms and Rain; Barmer Over 46
मौसम विभाग का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग ने 27 अप्रैल के लिए राज्य के पांच जिलों में आंधी और बारिश की गतिविधियों का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही दिन और रात दोनों समय हीटवेव की चेतावनी भी दी गई है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने कई जिलों में स्कूल समय में बदलाव किया है। सीकर, जालौर, भीलवाड़ा, कोटपूतली-बहरोड़, टोंक और सवाई माधोपुर में कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 11:30 या 12 बजे तक संचालित किए जाएंगे।

गर्मी के बीच एक सकारात्मक पहलू यह भी सामने आया है कि जयपुर जिले की सांभर झील में इस बार जल स्तर बेहतर होने के कारण बड़ी संख्या में फ्लेमिंगो पक्षी अब भी मौजूद हैं। आमतौर पर मार्च के बाद जल स्तर घटने से ये पक्षी पलायन कर जाते हैं, लेकिन इस बार अनुकूल परिस्थितियों के चलते हजारों की संख्या में फ्लेमिंगो झील में टिके हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed