फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer Doda Post Smuggling Accused Dinesh Rebari Property Frozen

राजस्थान: मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी की 14.43 लाख रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज

Sun, 25 Oct 2026 05:39 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Sun, 25 Oct 2026 05:39 PM IST
सार

अजमेर जिले के अरांई थाना क्षेत्र में डोडा पोस्त तस्करी के मामले में फरार आरोपी दिनेश रेबारी की 14.43 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज कर दी गई है। दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी ने पुलिस के प्रस्ताव पर कार्रवाई करते हुए 8.70 लाख रुपये की वैन्यू कार और छोटालांबा गांव में 5.73 लाख रुपये मूल्य का भूखंड फ्रीज करने के आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
Ajmer Doda Post Smuggling Accused Dinesh Rebari Property Frozen
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मादक पदार्थ तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी दिनेश रेबारी की करीब 14.43 लाख रुपये की अवैध संपत्ति को पुलिस की पहल पर दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी ने फ्रीज कर दिया है। सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक, दिल्ली ने अरांई थाना क्षेत्र में वर्ष 2026 में दर्ज हुए मादक पदार्थ तस्करी के प्रकरण में यह आदेश जारी किए हैं। अरांई थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों का ब्योरा और संबंधित दस्तावेज एकत्र कर सक्षम प्राधिकारी के समक्ष कार्रवाई का प्रस्ताव पेश किया था, जिस पर आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


फ्रीज की गई संपत्तियों का विवरण
अरांई थाना प्रभारी राजमल कुमावत ने बताया कि सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक, दिल्ली ने संपत्ति फ्रीज करने संबंधी अधिकृत आदेश जारी किए। फ्रीज की गई संपत्तियों का आकलित मूल्य 14 लाख 43 हजार रुपये है। इसमें 8 लाख 70 हजार रुपये मूल्य की एक वैन्यू कार शामिल है। इसके अलावा आरोपी के गांव छोटालांबा में स्थित एक भूखंड को भी फ्रीज किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख 73 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


डोडा पोस्त छोड़कर भागा था आरोपी
पुलिस के अनुसार, 13 जून  को अरांई थाने में आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी का मामला दर्ज किया गया था। इस घटना के दिन छोटालांबा निवासी 30 वर्षीय आरोपी दिनेश पुत्र रूपा रेबारी डोडा पोस्त की आपूर्ति के लिए जा रहा था। कटसूरा से चौसला के बीच पुलिस की भनक लगते ही आरोपी अपना वाहन रास्ते में ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने जब लावारिस वाहन की तलाशी ली, तो उसमें दो कट्टों में भरा 45 किलोग्राम 500 ग्राम डोडा पोस्त मिला। इस मामले में आरोपी तभी से फरार चल रहा है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
पुलिस के मुताबिक आरोपी दिनेश रेबारी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस कानून के तहत मामले दर्ज हो चुके हैं। उसके विरुद्ध 17 मार्च, 2022 को चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत पहला मामला दर्ज हुआ था। इसके उपरांत 30 जुलाई, 2024 को अजमेर जिले के अरांई थाने में भी मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दूसरा प्रकरण दर्ज हुआ था। पुलिस इन दोनों ही पूर्व मामलों में अपनी जांच पूर्ण कर अदालत में आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है और ये मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed