Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
BJP National President Nitin Nabin and Chief Minister Bhajanlal Sharma will arrive at Shantivan tomorrow;
{"_id":"6ade17162072b8db470bd509","slug":"bjp-national-president-nitin-nabin-and-chief-minister-bhajanlal-sharma-will-arrive-at-shantivan-tomorrow-sirohi-news-c-1-1-noi1344-4871907-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरोही: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और सीएम भजनलाल शर्मा कल पहुंचेंगे शांतिवन, प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरोही: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और सीएम भजनलाल शर्मा कल पहुंचेंगे शांतिवन, प्रशासन अलर्ट
राजस्थान के सिरोही जिले में सोमवार, 26 अक्टूबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौरा प्रस्तावित है। दोनों नेता आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में आयोजित वैश्विक शिखर सम्मेलन के समापन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम में दुनियाभर से 6 हजार से अधिक विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। वीआईपी दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला सक्रिय है। कलेक्टर और एसपी ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
सुबह 9:10 बजे मानपुर एयरस्ट्रिप पहुंचेंगे दोनों नेता
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुबह 9:10 बजे विशेष विमान से मानपुर एयरस्ट्रिप पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 9:30 बजे आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन पहुंचने का कार्यक्रम है।
यहां सुबह 10 से 11 बजे तक वैश्विक शिखर सम्मेलन का समापन समारोह आयोजित होगा। दोनों नेताओं की सहभागिता को देखते हुए प्रशासन और आयोजन समिति तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं।
ब्रह्माकुमारीज के 90 साल की आध्यात्मिक यात्रा का उत्सव
ब्रह्माकुमारीज संस्थान की 90 वर्षों की आध्यात्मिक यात्रा के उपलक्ष्य में नवदशकोत्सव के तहत वैश्विक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें विश्वभर से 6 हजार से अधिक विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है।
सम्मेलन के समापन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री की मौजूदगी को देखते हुए आयोजन स्थल पर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। प्रशासन और संस्थान के पदाधिकारी कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए समन्वय के साथ काम कर रहे हैं।
मानपुर तिराहे से शांतिवन तक सड़क की सफाई और सौंदर्यीकरण
वीआईपी दौरे से पहले मानपुर तिराहे से ब्रह्माकुमारीज के शांतिवन तक सड़क की सफाई और सौंदर्यीकरण का काम कराया गया। सड़क के दोनों ओर उगी घास और झाड़ियों को जेसीबी की सहायता से हटवाया गया। इसके साथ ही मार्ग पर सफाई अभियान चलाया गया और सड़क पर सफेद पट्टियां बनाने का काम भी कराया गया।
दौरे के मद्देनजर मार्ग को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि नेताओं के आगमन और कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।
कलेक्टर और एसपी ने शांतिवन पहुंचकर लिया जायजा
सिरोही जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर और पुलिस अधीक्षक अजयसिंह राठौड़ ने शांतिवन पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान ब्रह्माकुमारीज की ओर से अतिरिक्त महासचिव बीके मृत्युंजय भाई और जनसंपर्क अधिकारी कोमल भाई ने आयोजन से जुड़ी तैयारियों तथा व्यवस्थाओं की जानकारी दी। प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सम्मेलन के समापन और दोनों नेताओं के दौरे को लेकर प्रशासन तथा आयोजन समिति तैयारियों में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।