{"_id":"6adde0ff9aa35ad4f90e6205","slug":"video-geyty-theatre-shimla-kathak-workshop-lucknow-gharana-malti-shyam-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: गेयटी थिएटर में कथक कार्यशाला का आगाज, प्रतिभागियों ने सीखी लखनऊ घराने की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: गेयटी थिएटर में कथक कार्यशाला का आगाज, प्रतिभागियों ने सीखी लखनऊ घराने की बारीकियां
Ankesh Dogra
Updated Sun, 25 Oct 2026 04:29 PM IST
Link Copied
राजधानी शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर के रिहर्सल हॉल में रविवार को दो दिवसीय कथक कार्यशाला का आगाज हुआ। कार्यशाला में प्रतिभागियों को लखनऊ घराने के कथक की बारीकियां सिखाई गईं। कथिका डांस फाउंडेशन व प्रोडक्शंस की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में पहले दिन देशभर से आए करीब 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यशाला का नेतृत्व प्रसिद्ध कथक गुरु मालती श्याम ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध विरासत से परिचित करवाया और लखनऊ घराने की विशेषताओं को समझने का अवसर प्रदान किया।
पारंपरिक नृत्य कला की व्यापक समझ विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यशाला में विशेष रूप से लखनऊ घराने की बारीकियों पर ध्यान केंद्रित किया गया। प्रतिभागियों को कथक की इस शैली को करीब से जानने और अपनी नृत्य कला को निखारने का अवसर मिला।
ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में आयोजित इस कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की परंपरा और उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समझने का अवसर मिला। दो दिवसीय कार्यशाला का उद्देश्य कथक के प्रति रुचि बढ़ाने और पारंपरिक नृत्य कला की बारीकियों से प्रतिभागियों को परिचित करवाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।