फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   crime news shimla

Shimla News: कंबल ओढ़कर रात को फ्लैट में घुसा युवक, पड़ोसियों को लगी भनक, छलांग लगाकर भागा

Sun, 25 Oct 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
crime news shimla
न्यू शिमला के सेक्टर तीन की घटना, सीसीटीवी में कैद, लोगों की सूझबूझ से टली चोरी की वारदात
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस, अगले दिन पुलिस ने युवक को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। न्यू शिमला के सेक्टर तीन में विगत रात्रि दो बजे एक युवक कंबल ओढ़कर चोरी के इरादे से फ्लैट में घुस गया। उस समय घर पर कोई नहीं था। रात के समय फ्लैट से आवाजें सुनकर पड़ोसी जागे तो उन्हें देखकर युवक पहले छिपा और इसके बाद दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर भाग गया। सूचना मिलते ही न्यू शिमला से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इस घटना से क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में रात्रि गश्त करने की मांग उठाई है। जानकारी के अनुसार फ्लैट नंबर 224 में रहने वाले अनिल वर्तमान में बाहर हैं। इस वजह से उनका फ्लैट बंद है। शनिवार रात करीब 2:00 बजे ग्राउंड फ्लोर में रहने वाले संदीप कुमार और उनके परिवार ने ऊपरी मंजिल में आवाजें सुनीं। पहले उन्हें लगा कि यह सामान्य आवाजें हैं और भवन के बाहर से आ रही हैं लेकिन जब कुछ समय तक लगातार इसी तरह से सामान टटोलने और गिरने की आवाजें आती रहीं तो वे बाहर निकले और मुख्य गेट लगे सीसीटीवी खंगाले। इसमें उन्होंने देखा कि एक युवक भवन में दाखिल हुआ है। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को भी इस बारे में सूचित किया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों की आवाज सुनकर फ्लैट में घुसा युवक बाहर निकला और छिपता हुआ दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए युवक की पहचान कर रविवार को पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। लोगों ने बताया कि युवक के हाथ में दराट भी था जिस वजह से वे डरे हुए थे। पुलिस इस संबंध में युवक से पूछताछ कर रही है। युवक के पकड़े जाने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पार्षद भी रविवार शाम को थाने पहुंच गए थे। न्यू शिमला वार्ड की पार्षद निशा ठाकुर ने बताया कि लोगों की सूझबूझ से चोरी की वारदात होने से बच गई है। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में नियमित गश्त करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed