फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rss news shimla

Shimla News: न्यू शिमला में स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

Sun, 25 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
rss news shimla
शिमला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से रविवार को न्यू शिमला नगर में विजयादशमी उत्सव मनाया गया। डॉ. सत्येंद्र सिंह मिन्हास की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। इस दौरान सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और राष्ट्र निर्माण पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में करीब 180 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। विभाग सहकार्यवाह बलवंत सदरेट ने कहा कि समाज में जाति, वर्ग और अन्य भेदभावों से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे, सहयोग और समरसता की भावना को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, सेवा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और सामूहिक प्रयासों से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। इस दौरान स्वयंसेवकों ने सामाजिक सद्भाव बनाए रखने, समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में न्यू शिमला नगर के संघचालक महेंद्र काल्टा भी उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed