{"_id":"6ade05180a61e10b1a0ec0d1","slug":"demands-raised-in-shimla-shimla-news-c-19-1-sml1034-809996-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी कल्याण को केवल वेतन और महंगाई भत्ते तक नहीं नहीं रखा जाए सीमित : बलदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी कल्याण को केवल वेतन और महंगाई भत्ते तक नहीं नहीं रखा जाए सीमित : बलदेव
विज्ञापन
कैलाश फेडरेशन अध्यक्ष ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 10 हजार रुपये देने के फैसले का किया स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को पांच फीसदी महंगाई भत्ता देने की घोषणा का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि महंगाई के दौर में महंगाई भत्ते में वृद्धि से कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक राहत मिलेगी। इससे महंगाई भत्ता 45 से बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा। उन्होंने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वेतन संशोधन के बकाया के एवज में 10 हजार रुपये देने की घोषणा को भी सराहनीय कदम बताया। फेडरेशन के चेयरमैन ने कहा कि कर्मचारी कल्याण को केवल वेतन और महंगाई भत्ते तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा का अहम आधार बताते हुए कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों से जुड़े नीतिगत मामलों पर संवेदनशीलता के साथ विचार किया जाना चाहिए।
बलदेव ठाकुर ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हैं। ऐसे में उन्हें वेतन संशोधन के बकाया के एवज में 10 हजार रुपये देने का निर्णय स्वागत योग्य है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार निम्न आय वर्ग के कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और अन्य वित्तीय लाभों से जुड़े मामलों का समयबद्ध समाधान करेगी।