{"_id":"6addd9c44929380dda095db1","slug":"video-three-blinkit-delivery-boys-assaulted-in-barnala-after-asking-for-payment-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरनाला में पेमेंट मांगने पर ब्लिंकिट के तीन डिलीवरी बॉय से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाला में पेमेंट मांगने पर ब्लिंकिट के तीन डिलीवरी बॉय से मारपीट
पंजाब के बरनाला शहर में बाजाखाना रोड पर पार्सल की पेमेंट मांगने को लेकर ब्लिंकिट के तीन डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि डिलीवरी देने के बाद जब कर्मचारियों ने ग्राहक से 3,883 रुपये की पेमेंट मांगी, तो उनके साथ मारपीट की गई। घटना में तीनों कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए बरनाला के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद ब्लिंकिट के अन्य डिलीवरी बॉय भी अपने साथियों के समर्थन में एकजुट हो गए। कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद स्टोर मैनेजर की ओर से भी उन्हें उचित सहयोग नहीं मिला। कर्मचारियों ने सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे डिलीवरी कर्मचारियों ने कहा कि डिलीवरी के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। उनका कहना था कि पेमेंट मांगना उनकी ड्यूटी का हिस्सा है, लेकिन इसके लिए उनके साथ मारपीट होना गंभीर मामला है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि घायल साथियों को इंसाफ नहीं मिला और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बरनाला में ब्लिंकिट की डिलीवरी सेवाएं बंद रखेंगे। जरूरत पड़ने पर पंजाब स्तर पर भी काम बंद करने का आह्वान किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।