{"_id":"6addda1e075c0145dc08449f","slug":"video-suspicious-death-of-a-youth-in-hathur-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: हठूर में युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस ने बताया साइलेंट अटैक; गांव में नशे की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना: हठूर में युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस ने बताया साइलेंट अटैक; गांव में नशे की चर्चा
लुधियाना जिले के गांव हठूर में रविवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान बलकरन सिंह के रूप में हुई है। युवक की मौत के बाद गांव में नशे की ओवरडोज से मौत होने की चर्चा फैल गई। हालांकि, थाना हठूर की पुलिस ने इन चर्चाओं को अफवाह बताते हुए कहा कि युवक की मौत सोते समय साइलेंट अटैक आने से हुई है।
थाना हठूर के एएसआई मनोहर लाल के मुताबिक, युवक की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहां मिली जानकारी के अनुसार, बलकरन सिंह सो रहा था और इसी दौरान उसे साइलेंट अटैक आया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि बिना पूरी जानकारी के कुछ लोग नशे की ओवरडोज से मौत होने की अफवाह फैला रहे हैं।
दूसरी ओर, गांव के कुछ निवासियों ने युवक की मौत के पीछे नशे की ओवरडोज होने की आशंका जताई है। पुलिस के दावे और ग्रामीणों की आशंका के चलते युवक की मौत को लेकर गांव में अलग-अलग चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, पोस्टमार्टम नहीं करवाए जाने के कारण मौत के वास्तविक कारण की चिकित्सकीय पुष्टि नहीं हो सकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।