फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Youth's body found in restroom; drug overdose suspected

Ludhiana News: शौचालय में मिला युवक का शव, नशे की ओवरडोज की आशंका

Sun, 25 Oct 2026 05:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sun, 25 Oct 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Youth's body found in restroom; drug overdose suspected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। ताजपुर रोड स्थित इंडियन ऑयल के एक पेट्रोल पंप के शौचालय में रविवार सुबह एक युवक का शव मिला। पुलिस को युवक की मौत नशे की ओवरडोज के कारण होने की आशंका है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उसकी उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है।

घटना का पता तब चला जब पेट्रोल पंप के कर्मचारी रविवार सुबह शौचालय में जाने लगे। शौचालय अंदर से बंद था और काफी देर खटखटाने पर भी कोई हलचल नहीं हुई। कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़ा तो युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला और उसकी मौत हो चुकी थी। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद थाना डिवीजन सात की पुलिस मौके पर पहुंची। पेट्रोल पंप संचालक जसवीर सिंह के अनुसार, युवक शनिवार देर रात शौचालय में गया था। घटनास्थल से नशीले पदार्थों से जुड़ी कुछ संदिग्ध सामग्रियां भी मिली हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच अधिकारी संधू ने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को अगले 72 घंटों की शिनाख्त अवधि के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed