फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Young man murdered; body dumped at a factory under construction

Ludhiana News: युवक की हत्या कर शव निर्माणाधीन फैक्टरी में फेंका

Sun, 25 Oct 2026 05:33 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sun, 25 Oct 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
Young man murdered; body dumped at a factory under construction
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। सिविल सिटी के संधू नगर इलाके में शनिवार रात एक निर्माणाधीन फैक्टरी में युवक का खून से लथपथ शव मिला। शव पत्थरों के नीचे दबा हुआ था और उसमें से बदबू आ रही थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थाना हैबोवाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना हैबोवाल पुलिस ने प्लॉट मालिक हरमन संधू की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को आशंका है कि शव करीब एक सप्ताह पुराना है। मृतक की पहचान के लिए इश्तहार जारी किए गए हैं। थाना हैबोवाल के एसएचओ जसबीर सिंह ने बताया कि हरमन संधू की पारिवारिक जगह पर फैक्टरी का निर्माण चल रहा था। जून महीने से फैक्टरी का काम बंद पड़ा था। फैक्टरी का गेट लगा था लेकिन लोग आसानी से अंदर-बाहर आ-जा सकते थे। शनिवार रात बदबू आने पर लोगों ने हरमन संधू और पुलिस को जानकारी दी। जांच में पता चला कि शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी। शरीर पर ईंट-पत्थर से चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। एसएचओ जसबीर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान के बाद ही हत्यारोपियों तक पहुंचना आसान होगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया है। मृतक की पहचान के लिए इश्तहार भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed