फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhajanlal Sharma Khatu Shyamji Visit 85 Crore Development Projects Jobs Water Projects

राजस्थान: खाटूश्याम पहुंचे सीएम भजनलाल, दिए निर्देश- बाबा के श्रद्धालुओं की सुविधा- सुरक्षा में कोताही न बरतें

Sun, 25 Oct 2026 05:22 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Sun, 25 Oct 2026 05:22 PM IST
सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीकर जिले के दो दिवसीय दौरे के दौरान खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दर्शन किए। उन्होंने 85 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की समीक्षा कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया, शेखावाटी के लिए जल परियोजनाओं, एक्सप्रेस-वे और सौर ऊर्जा को लेकर भी जानकारी साझा की।

विज्ञापन
Bhajanlal Sharma Khatu Shyamji Visit 85 Crore Development Projects Jobs Water Projects
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीकर जिले के दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी में बाबा श्याम की विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और चौतरफा विकास की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रशासन और पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास योजनाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद कार्यक्रम को भी सुना।
विज्ञापन


विकास कार्यों की समीक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाएं
समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने स्वदेश दर्शन और कृष्णा सर्किट योजना के तहत जारी 85 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाटूश्यामजी में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के इंतजामों में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरे होने चाहिए। संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और सामाजिक अभियानों को गति देने में जन-संवाद की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होना आम बात थी और महत्वपूर्ण परीक्षाएं वर्षों तक अटकी रहती थीं।
विज्ञापन


रोजगार के अवसर और एक्सप्रेस-वे की सौगात
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पारदर्शी भर्ती व्यवस्था लागू की है। प्रदेश में करीब 1,93,000 युवाओं के लिए नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, जिनमें से सवा लाख से अधिक युवाओं को नौकरियां मिल चुकी हैं। शेखावाटी अंचल में आर्थिक गतिविधियों में तेजी लाने के लिए कोटपूतली से किशनगढ़ तक नए एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है। क्षेत्र की ऐतिहासिक हवेलियों और सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 8 दिसंबर को भामाशाह सहयोग करेंगे और 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल सुरक्षा और सौर ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता
जल संकट के समाधान पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में हुए बड़े जल समझौतों में से चार महत्वपूर्ण समझौते राजस्थान के पक्ष में हुए हैं। जल्द ही यमुना जल और किशाऊ जल परियोजना से शेखावाटी क्षेत्र को पर्याप्त पानी मिलेगा। कृषि क्षेत्र में नवाचारों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य के किसान अब जीरा, मेथी, मक्का और ईसबगोल की आधुनिक खेती अपना रहे हैं। जैसलमेर में खजूर की उत्तम पैदावार किसानों की लगन का प्रमाण है। सौर ऊर्जा के विस्तार के बल पर राजस्थान बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनकर अन्य राज्यों को भी विद्युत आपूर्ति करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed