{"_id":"69f0c2b45bcf9553b60b774f","slug":"hormuz-tensions-iran-is-pleading-to-open-hormuz-trump-claims-this-country-heading-toward-its-end-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hormuz Tensions: 'होर्मुज खोलने की मिन्नतें कर रहा ईरान', ट्रंप का दावा- ये देश अपने अंत की ओर आगे बढ़ रहा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Hormuz Tensions: 'होर्मुज खोलने की मिन्नतें कर रहा ईरान', ट्रंप का दावा- ये देश अपने अंत की ओर आगे बढ़ रहा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Himanshu Singh Chandel
Updated Tue, 28 Apr 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
सार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान पतन की कगार पर है और उसने होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की गुहार लगाई है। ट्रंप के अनुसार, ईरान अपने नेतृत्व संकट को सुलझाने के लिए मोहलत चाहता है। आइए, इस खबर में जानते हैं कि ट्रंप ने और क्या-क्या दावे किए है।
अमेरिका के राष्ट्रपति।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
दुनिया भर की नजरें इस वक्त अमेरिका और ईरान के बीच चल रही तनातनी पर टिकी हैं। इसी बीच मौजूदा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बेहद सनसनीखेज दावा किया है। ट्रंप का कहना है कि ईरान पूरी तरह से बर्बादी के कगार पर पहुंच चुका है। इतना ही नहीं, ट्रंप के मुताबिक ईरान ने खुद अमेरिका से संपर्क करके होर्मुज जलडमरूमध्य से नाकेबंदी हटाने की गुहार लगाई है।
ट्रंप का दावा है कि ईरान चाहता है कि होर्मुज स्ट्रेट को जल्द से जल्द खोल दिया जाए, ताकि जहाजों की आवाजाही पहले की तरह सामान्य हो सके। अमेरिका के इस दावे के बाद अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में खलबली मच गई है। हालांकि, दूसरी तरफ ईरान ने ट्रंप के इस दावे और दबाव को सिरे से खारिज कर दिया है।
ट्रंप ने अपने पोस्ट में क्या लिखा है?
अमेरिका और ईरान के बीच क्या चल रही है डील?
ट्रंप ने यह बिल्कुल साफ नहीं किया है कि अमेरिका की ईरान में किससे बातचीत हो रही है। यह स्थिति तब है जब ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई घायल हैं और उनकी हालत पर अमेरिका भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ अधिकारी ईरान की ओर से होर्मुज खोलने को तैयार हैं। बदले में ईरान चाहता है कि जंग पर स्थायी तौर पर विराम लगे और अमेरिकी नाकेबंदी बंद हो, लेकिन यूरेनियम संवर्धन के मुद्दे पर ईरान पीछे हटने को तैयार नहीं है।
ये भी पढ़ें- SCO Summit: सीमा पार आतंकवाद पर राजनाथ का रुख सख्त; कहा- दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा, दोहरे मानदंड अस्वीकार्य
अन्य वीडियो-
Trending Videos

- ईरान ने अभी-अभी हमें बताया है कि वे पूरी तरह से ढहने की कगार पर हैं।
- ईरान चाहता है कि हम जितनी जल्दी हो सके होर्मुज जलडमरूमध्य को खोल दें।
- ईरान यह मोहलत इसलिए मांग रहा है ताकि वे अपने 'नेतृत्व से जुड़ी उलझन' को सुलझा सकें।
अमेरिका और ईरान के बीच क्या चल रही है डील?
ट्रंप ने यह बिल्कुल साफ नहीं किया है कि अमेरिका की ईरान में किससे बातचीत हो रही है। यह स्थिति तब है जब ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई घायल हैं और उनकी हालत पर अमेरिका भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ अधिकारी ईरान की ओर से होर्मुज खोलने को तैयार हैं। बदले में ईरान चाहता है कि जंग पर स्थायी तौर पर विराम लगे और अमेरिकी नाकेबंदी बंद हो, लेकिन यूरेनियम संवर्धन के मुद्दे पर ईरान पीछे हटने को तैयार नहीं है।
ये भी पढ़ें- SCO Summit: सीमा पार आतंकवाद पर राजनाथ का रुख सख्त; कहा- दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा, दोहरे मानदंड अस्वीकार्य
अन्य वीडियो-
Hormuz Tensions Iran is pleading to open Hormuz Trump claims this country heading toward its end
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन