सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Execution of the rapist of a 13-year-old innocent today: Justice delivered after 50 years

13 वर्षीय मासूम से दरिंदगी करने वाले को आज फांसी: 50 साल बाद मिला न्याय, दोषी को दिया जाएगा मौत का इंजेक्शन

पीटीआई, स्टार्क Published by: Riya Dubey Updated Thu, 30 Apr 2026 10:39 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका के फ्लोरिडा में 50 साल पुराने दुष्कर्म और हत्या मामले में दोषी जेम्स अर्नेस्ट हिचकॉक को आज शाम मौत की सजा दी जाएगी। उसने 1976 में 13 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की थी। आइए विस्तार से जानते हैं। 

Execution of the rapist of a 13-year-old innocent today: Justice delivered after 50 years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका के फ्लोरिडा में लगभग पांच दशक पुराने जघन्य अपराध के मामले में दोषी करार दिए गए जेम्स अर्नेस्ट हिचकॉक को आज शाम मौत की सजा दी जाएगी। 70 वर्षीय हिचकॉक को 13 वर्षीय सौतेली भतीजी के साथ दुष्कर्म और हत्या का दोषी पाया गया था।

Trending Videos

क्या है पूरा मामला?

कोर्ट रिकॉर्ड के अनुसार, 31 जुलाई 1976 को हिचकॉक अपने भाई के घर में रह रहा था। घटना वाले दिन वह दोस्तों के साथ कई घंटों तक शराब पीने और मारिजुआना का सेवन करने के बाद घर लौटा।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने 13 वर्षीय मासूम के कमरे में जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब लड़की ने कहा कि वह घायल है और अपनी मां को सब कुछ बताएगी, तो हिचकॉक ने उसे कमरे से बाहर जाने से रोकने की कोशिश की और फिर उसका गला दबाना शुरू कर दिया।

अधिकारियों के मुताबिक, वह लड़की को घर के बाहर ले गया, जहां उसने उसे पीटा और गला दबाया, जब तक कि वह पूरी तरह निष्क्रिय नहीं हो गई। इसके बाद उसने शव को पास की झाड़ियों में फेंक दिया। वारदात के बाद हिचकॉक घर लौटा, नहाया और सो गया।

ट्रायल के दौरान बदला बयान

ट्रायल के दौरान हिचकॉक ने अपना बयान बदलते हुए कहा कि हत्या उसने नहीं बल्कि उसके भाई ने की थी। उसने दावा किया कि लड़की के साथ सहमति से संबंध बनाने के बाद उसका भाई कमरे में आया, उसे बाहर ले गया और गुस्से में उसकी पिटाई व गला घोंटकर हत्या कर दी। हिचकॉक ने कहा कि उसने अपने भाई को बचाने के लिए पहले अपराध अपने ऊपर लिया था।

सजा और लंबी कानूनी लड़ाई

हिचकॉक को 1977 में पहली बार मौत की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद अपीलों और कानूनी प्रक्रियाओं के चलते उसे 1988, 1993 और 1996 में दोबारा मौत की सजा सुनाई गई। हाल ही में फ्लोरिडा सुप्रीम कोर्ट ने उसकी फांसी रोकने की अपील खारिज कर दी।

उसके वकीलों ने दलील दी थी कि वह निर्दोष है और राज्य ने उसे मृत्युदंड से जुड़े सार्वजनिक रिकॉर्ड तक पहुंच नहीं दी, जिससे उसके बचाव का अधिकार प्रभावित हुआ। फिलहाल उसकी अंतिम अपील अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।

फ्लोरिडा में बढ़ती मृत्युदंड की संख्या

यह इस साल फ्लोरिडा में छठी फांसी होगी। राज्य के गवर्नर रॉन डेसेंटिस  के कार्यकाल में 2025 में रिकॉर्ड 19 लोगों को फांसी दी गई थी, जो 1976 में मृत्युदंड बहाल होने के बाद किसी भी साल में सबसे ज्यादा है। 2014 में आठ फांसी का पिछला रिकॉर्ड था, जिसे 2025 में पीछे छोड़ दिया गया।

आगे भी तय हैं मृत्युदंड

फ्लोरिडा में 21 मई को एक और मृत्युदंड प्रस्तावित है। 47 वर्षीय रिचर्ड नाइट को अपनी कजिन की गर्लफ्रेंड और उसकी चार साल की बेटी की हत्या के मामले में मृत्युदंड दिया जाना है।

अमेरिका में मृत्युदंड का आंकड़ा

साल 2025 में पूरे अमेरिका में कुल 47 लोगों को मृत्युदंड दी गई। फ्लोरिडा इस मामले में सबसे आगे रहा, जबकि अलबामा, साउथ कैरोलाइना और टेक्सास दूसरे स्थान पर रहे, जहां पांच-पांच मृत्युदंड दिया गया।

कैसे दिया जाता है मृत्युदंड?

फ्लोरिडा में सभी मृत्युदंड लीथल इंजेक्शन के जरिए दी जाती हैं। इसमें तीन दवाओं का इस्तेमाल होता है,

  • पहली दवा कैदी को बेहोश करने के लिए।
  • दूसरी दवा शरीर की मांसपेशियों को निष्क्रिय करने के लिए।
  • तीसरी दवा दिल की धड़कन रोकने के लिए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed