सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Villagers Ostracize Family from Community for Playing DJ Boycott Announced with Drumbeats

UP: DJ बजाने पर पंचायत ने किया परिवार को बिरादरी से बाहर, ढोल बजाकर हुआ बहिष्कार; सबको दी गई एक और चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर Published by: विकास कुमार Updated Tue, 28 Apr 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
सार

गांव में करीब डेढ़ महीने पहले पंचायत बुलाई गई थी। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि गांव में शादी समारोहों के दौरान डीजे नहीं बजाया जाएगा। पंचायत का मानना है कि डीजे के कारण ध्वनि प्रदूषण होता है और गांव की सामाजिक व्यवस्था व परंपराएं प्रभावित होती हैं।

Villagers Ostracize Family from Community for Playing DJ Boycott Announced with Drumbeats
गांव में डीजे बजाने पर परिवार को कड़ी सजा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित नवादा गांव में दो बेटों की शादी की खुशी में डीजे बजाना एक परिवार को महंगा पड़ गया। डीजे बजाने के कारण मंगलवार को परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया और पूरे गांव में ढ़ोल बजाकर मुनादी कराई गई। पंचायत ने मुनादी कराकर परिवार के बहिष्कार की सूचना पूरे गांव को दी, जिसके बाद यह मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Trending Videos

इस वजह से डीजे बजाने पर बैन
गांव नवादा में करीब डेढ़ महीने पहले पंचायत बुलाई गई थी। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि गांव में शादी समारोहों के दौरान डीजे नहीं बजाया जाएगा। पंचायत का मानना है कि डीजे के कारण ध्वनि प्रदूषण होता है और गांव की सामाजिक व्यवस्था व परंपराएं प्रभावित होती हैं। इसके अलावा बुजुर्ग, दिल की बीमारी से परेशान मरीज और पढ़ने वाले छात्रों को परेशानी भी होती है। इन्हीं सब कारणों को देखते हुए सामूहिक सहमति से डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव पंचायत के फैसले को किया नजर अंदाज
इसके बावजूद गांव निवासी राजीव नागर ने पंचायत के फैसले को नजरअंदाज किया। सोमवार रात को उनके दो बेटों की शादी थी। घुड़चढ़ी और बरात की चढ़त के दौरान उन्होंने जमकर डीजे बजवाया। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। मामले को लेकर मंगलवार को दोबारा पंचायत बुलाई गई, जिसमें पूर्व प्रधानाचार्य नरपत नागर, ग्राम प्रधान राजे सिंह नागर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

गांव के लोग परिवार से नहीं रखेंगे संबंध
पंचायत में कई घंटे चर्चा होने के बाद बहिष्कार का निर्णय लिया गया। पंचायत में बताया गया कि सामूहिक रूप से एक नियम बनाया था तो उसका पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। पंचायत के निर्णय की खुली अवहेलना गांव की एकता और सामाजिक अनुशासन के खिलाफ है। पंचायत ने सर्वसम्मति से राजीव नागर और परिवार के सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया। 

पंचायत ने दी बाकी लोगों को चेतावनी
पंचायत ने साफ किया कि अब गांव का कोई भी व्यक्ति राजीव नागर के परिवार को शादी-विवाह या अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में निमंत्रण नहीं देगा। न ही उनके यहां होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होगा। पंचायत ने यह भी चेतावनी दी कि जो ग्रामीण इस फैसले का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान धीरज प्रमुख, बालकिशन प्रधान, राज सिंह प्रधान, मोहन बीडीसी, संजय नवादा, चंदी सिंह, त्रिलोक नागर, चंद्रपाल सिंह, मिश्री, जयपाल मुखिया समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed