सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Transformer blows, 250 families in darkness for 20 hours

Noida News: ट्रांसफॉर्मर फुका, 20 घंटे से अंधेरे में 250 परिवार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Transformer blows, 250 families in darkness for 20 hours
विज्ञापन
निगम के पास नहीं है ट्रॉली ट्रांसफार्मर, इन्वर्टर0 हुए ठप
Trending Videos



माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-141 में ट्रांसफार्मर फुकने से बीते 20 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। भीषण गर्मी के बीच करीब 250 परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बिजली न होने से घरों के इन्वर्टर भी जवाब दे चुके हैं, जिससे लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है।



सेक्टर के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अधिवक्ता लाट साहब लोहिया ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे अचानक बिजली चली गई। शिकायत करने पर बिजली विभाग के जेई ने जानकारी दी कि ट्रांसफार्मर फुक गया है, जिसके कारण आपूर्ति बहाल नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि निगम के पास तत्काल बदलने के लिए ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं है, जिससे मरम्मत और बदलाव में देरी हो रही है। लापरवाही के चलते लोगों को लंबे समय तक बिजली संकट झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिजली आपूर्ति बाधित रहने से सबसे ज्यादा असर पेयजल आपूर्ति पर पड़ा है। मोटर न चल पाने के कारण घरों में पानी की किल्लत हो गई है। भीषण गर्मी में पंखे और कूलर बंद होने से निवासी परेशान हो चुके हैं। कई परिवारों को रात जागकर बितानी पड़ी। स्थानीय निवासियों ने बताया कि मोबाइल फोन चार्ज न होने से संचार व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। साथ ही, फ्रिज में रखे खाद्य पदार्थ खराब होने लगे हैं। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का त्वरित समाधान नहीं किया जा रहा है। निवासियों ने बिजली विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed