सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Panchsheel Greens-2 residents suffer due to water shortage

Noida News: पानी को लेकर हंगामा, पंचशील ग्रीन्स-2 के निवासी बेहाल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Panchsheel Greens-2 residents suffer due to water shortage
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित पंचशील ग्रीन्स-2 सोसाइटी में पेयजल संकट की समस्या से लोग बेहाल हैं। बीते कई दिनों से बाधित जलापूर्ति के चलते हजारों निवासी परेशान हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों को टैंकर का पानी इस्तेमाल करना पड़ रहा है। सोसाइटी के ब्लॉक ई, बी, ए और विला एरिया में रहने वाले लोगों के मुताबिक पिछले दो दिनों से स्थिति ज्यादा गंभीर है।
मंगलवार को पूरे दिन पानी न आने के कारण नाराज निवासियों ने देर रात बिल्डर प्रबंधन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। बुधवार सुबह कुछ समय के लिए पानी आया, जिससे लोग जरूरी काम निपटा सके, लेकिन सुबह करीब 10 बजे के बाद फिर सप्लाई बंद हो गई। इसके बाद मंगवाए गए टैंकर भी जरूरत के हिसाब से कम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवासियों ने कहा कि बिल्डर प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से कम जलापूर्ति का हवाला देकर जिम्मेदारी से बच रहा है, जबकि प्राधिकरण स्तर पर भी शिकायतों का समाधान नहीं हो रहा। उनका कहना है कि दोनों पक्षों की लापरवाही का खामियाजा सोसाइटी में रहने वाले हजारों लोग भुगतना पड़ रहा है।
सोसाइटी के सीईओ अंकुर नागर ने बताया कि प्राधिकरण की लाइन में आई तकनीकी कमी को ठीक कर दिया गया है। अब धीरे-धीरे सभी टावरों में जलापूर्ति बहाल की जा रही है। हालांकि, निवासियों का कहना है कि जब तक नियमित आपूर्ति शुरू नहीं होती, तब तक राहत की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed