{"_id":"69f215edc343180ab20ea0bc","slug":"nursing-student-dies-in-hospital-uproar-over-negligence-noida-news-c-23-1-lko1064-93533-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अस्पताल में नर्सिंग छात्रा की मौत, लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अस्पताल में नर्सिंग छात्रा की मौत, लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
-- -- -- -- -- -- --
सेक्टर डेल्टा-2 स्थित एक निजी अस्पताल में मंगलवार रात की घटना
किडनी की पथरी के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में कराया गया था भर्ती
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा-2 स्थित एक निजी अस्पताल में मंगलवार रात बीएससी नर्सिंग की छात्रा की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। बुधवार को परिजन व अस्पताल प्रबंधन के बीच समझौता हो गया। किडनी की पथरी के इलाज के लिए छात्रा को भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन से उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
दनकौर क्षेत्र के अट्टा गुजरान गांव निवासी रूप सिंह की बेटी नेहा (20 वर्ष) नॉलेज पार्क स्थित कैलाश नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। मंगलवार की सुबह उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाम पांच बजे उसे ऑपरेशन के लिए लेकर गए थे। परिजनों का आरोप है कि रात 11 बजे जानकारी मांगने पर किसी ने कुछ नहीं बताया। शक होने पर ऑपरेशन थियेटर में पहुंचने पर डॉक्टर उसे सीपीआर देते दिखे। इसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
एनेस्थीसिया की अधिक डोज देने का आरोप
परिजनों का आरोप है कि एनेस्थीसिया की अधिक डोज से छात्रा की मौत हुई। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि ऑपरेशन करने से पहले एनेस्थीसिया दिया गया था। उसके बाद से छात्रा ब्लड प्रेशर कम होता चला गया। शर्मा अस्पताल प्रबंधन ने लापरवाही से इन्कार किया है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से भी इन्कार कर दिया।
Trending Videos