{"_id":"69ae686a76d1a6ea570930f4","slug":"video-crowd-of-patients-in-opd-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: दो दिन की छुट्टी के बाद खुली ओपीडी, मरीजों की लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: दो दिन की छुट्टी के बाद खुली ओपीडी, मरीजों की लगी भीड़
नागरिक अस्पताल में दो दिन बाद सोमवार को ओपीडी सेवाएं शुरू होने पर मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार को डॉक्टरों की हड़ताल और रविवार को अवकाश होने के कारण ओपीडी बंद रही थी, जिसके चलते सोमवार सुबह से ही अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
अस्पताल में इलाज के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में मरीज पहुंचने लगे। पर्ची काउंटर और डॉक्टरों के कमरों के बाहर लोगों की भीड़ लगी रही। कई मरीजों को लंबे समय तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
इसी बीच अस्पताल में ई-उपचार प्रणाली का सर्वर भी बंद रहा, जिसके कारण पर्चियां ऑनलाइन नहीं बन सकीं। ऐसे में कर्मचारियों को मरीजों की पर्चियां मैनुअल तरीके से काटनी पड़ीं। मैनुअल पर्ची बनने से प्रक्रिया धीमी हो गई और मरीजों को और अधिक इंतजार करना पड़ा।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार ई-उपचार सर्वर में तकनीकी समस्या आने के कारण ऑनलाइन पर्ची बनाने में दिक्कत आई। कर्मचारियों ने मरीजों की सुविधा को देखते हुए मैनुअल पर्चियां काटकर ओपीडी की व्यवस्था सुचारु रखने का प्रयास किया।
मरीजों ने बताया कि दो दिन तक ओपीडी बंद रहने के कारण सोमवार को भीड़ अधिक रही। कई मरीज दूरदराज के गांवों से इलाज के लिए पहुंचे थे। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सर्वर ठीक होते ही ई-उपचार प्रणाली के माध्यम से पर्चियां बनना शुरू हो जाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।