{"_id":"69adb8530a4139663607c50c","slug":"video-indias-t20-world-cup-win-sparked-celebrations-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारत की टी-20 विश्वकप जीत पर कानपुर में मना जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईसीसी पुरूष टी-20 क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश के साथ कानपुर में भी जश्न का माहौल छा गया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के लगातार दूसरी बार खिताब जीतते ही शहर में उत्सव जैसा वातावरण बन गया। होली की खुशियां अभी थमी भी नहीं थीं कि सड़कों पर दिवाली जैसा नजारा दिखाई देने लगा।
रविवार देर रात शहर के गोविंद नगर, किदवई नगर, सिविल लाइंस, तिलक नगर, हर्ष नगर, शास्त्री नगर, बर्रा, फूलबाग समेत शहर के क्षेत्रों में लोगों ने आतिशबाजी कर भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाया। युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और हम हैं विश्व चैंपियन के नारे लगाए। शास्त्री नगर, फूलबाग समेत कई स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाकर लोगों ने फाइनल मुकाबले का सामूहिक आनंद लिया। दिन में मंदिरों में भी टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गई थीं। भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव के जाजमऊ स्थित आवास पर शुभकामनाएं देने वालों की भीड़ लगी रही। उनके बचपन के कोच कपिल पांडे ने भी टीम की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए जश्न मनाया। इधर ग्रीनपार्क स्टेडियम के छात्रावास में भी खिलाड़ियों ने जीत का उत्सव मनाया। वहीं ऐमराल्ड गार्डेन में भी लोगों ने पटाखे छोड़कर और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। भारतीय टीम की इस शानदार उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन संजय कपूर ने टीम को बधाई देते हुए इसे देश के लिए गर्व का पल बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।