{"_id":"69ad647eb07c81fa970bab6b","slug":"video-sirmour-rajni-kashyap-said-treat-others-the-way-you-want-to-be-treated-yourself-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: रजनी कश्यप बोलीं- दूसरों के साथ वहीं व्यवहार करें जो खुद के साथ चाहते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: रजनी कश्यप बोलीं- दूसरों के साथ वहीं व्यवहार करें जो खुद के साथ चाहते हैं
Ankesh Dogra
Updated Sun, 08 Mar 2026 05:28 PM IST
हम महिलाओं को भगवान ने मातृत्व की शक्ति दी है। ऐसे में हमें अपने घर से ही समाज निर्माण की शुरूवात करनी चाहिए। हम अपने बच्चों को ऐसी शिक्षा और गुण दें, जो बेहतर समाज का निर्माण करें। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र नाहन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में ये बात विशेष अतिथि रजनी कश्यप ने कही। उन्होंने कहा कि आज कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है, जहां महिलाएं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य नहीं कर रही हों। रजनी कश्यप ने कहा कि एक अच्छे समाज को निर्माण तभी हो सकता है जब हम दूसरों के साथ वही व्यवहार करें, जो हम दूसरों से खुद के साथ चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमें दूसरों के साथ प्यार और सम्मान के साथ बात करनी चाहिए। कभी ऐसी बात नहीं करनी चाहिए जिससे सामने वाले को बुरा लगे या उसे अपमान महसूस हो। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और ईश्वरीय स्मृति के साथ किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।