Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Fatehabad suffered power cuts on Sunday, leaving residents in several colonies in a state of disarray.
{"_id":"69ad0b0778d3c15ccd0bd681","slug":"video-fatehabad-suffered-power-cuts-on-sunday-leaving-residents-in-several-colonies-in-a-state-of-disarray-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में रविवार को बिजली कटौती, कई कॉलोनियों में लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में रविवार को बिजली कटौती, कई कॉलोनियों में लोग रहे परेशान
शहर में रविवार सुबह बिजली कटौती के कारण कई इलाकों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली निगम की ओर से 33 केवी लाइन की मेंटेनेंस के चलते सुबह 8 बजे से शहर के कई क्षेत्रों की बिजली सप्लाई बंद रखी गई।
बिजली आपूर्ति बंद रहने से मॉडल टाउन, योग नगर, भाटिया कॉलोनी, बिगाड़ रोड, सुंदर नगर, तहसील चौक, थाना रोड, धर्मशाला रोड, जवाहर चौक, एसबीआई रोड, सिरसा रोड, रतिया चुंगी और सिविल अस्पताल क्षेत्र के लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। सुबह के समय बिजली बंद रहने से घरों में पानी की सप्लाई, कूलर-पंखे और अन्य घरेलू कार्य प्रभावित रहे।
कई लोगों ने बताया कि रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण अधिकांश लोग घरों में थे, ऐसे में बिजली बंद होने से परेशानी और बढ़ गई। खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी के कारण दिक्कत महसूस हुई।
बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार 33 केवी लाइन की आवश्यक मेंटेनेंस के चलते यह शटडाउन लिया गया था ताकि भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या न आए और उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।