{"_id":"69ac66280458d0bb110db491","slug":"video-kanpur-three-arrested-for-stealing-ashtadhatu-idols-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: अष्टधातु की मूर्तियां चुराने में तीन गिरफ्तार, नौबस्ता क्षेत्र में होली के दूसरे दिन हुई थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: अष्टधातु की मूर्तियां चुराने में तीन गिरफ्तार, नौबस्ता क्षेत्र में होली के दूसरे दिन हुई थी वारदात
नौबस्ता थाने के बगल से हुई 10 लाख की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों और उसके खरीदार को गिरफ्तार किया है। उनके पास से मूर्तियां बरामद हो गई हैं। डीसीपी ने आरोपियों को पकड़ने वाली टीम को 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।
न्यू आजादनगर निवासी सुजीत साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नौबस्ता थाने के बगल में मूर्तियों और बर्तन दुकान है। चार मार्च की सुबह लगभग 11:30 बजे उनके पिता राजकुमार साहू दुकान बंद करके आराम करने चले गए। दोपहर करीब दो बजे वापस आए तो दुकान का सामान बिखरा हुआ मिला। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो लोग बोरी में मूर्तियां और गुल्लक में रखे 25 हजार रुपये लेकर चले गए। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से नौबस्ता पुलिस ने रेऊना थानाक्षेत्र के दरौली गांव के विवेक दीक्षित और हमीरपुर के उजनेड़ी गांव के शिवप्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। दोनों हनुमंत विहार में किराये पर रह रहे थे। उन्होंने चोरी की मूर्तियां कानपुर देहात के दुकानदार अनिल कुमार को बेची थी। उसे भी गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से तीनों को जेल भेज दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।