{"_id":"69ac14afe384e9c01c01c0d3","slug":"video-shergarh-block-office-was-opened-after-breaking-the-locks-in-bareilly-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ताले तोड़कर खोला गया शेरगढ़ ब्लॉक कार्यालय, दो दिन से था बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ताले तोड़कर खोला गया शेरगढ़ ब्लॉक कार्यालय, दो दिन से था बंद
Mukesh Kumar
Updated Sat, 07 Mar 2026 05:36 PM IST
Link Copied
बरेली में पिछले दो दिन से बंद शेरगढ़ ब्लॉक कार्यालय शनिवार को खुला। कार्यालय बंद होने की खबर को अमर उजाला अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया। शनिवार को दोपहर करीब दो बजे अधिकारियों के निर्देशन में राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी समिति गठित की गई। इसके बाद वीडियोग्राफी कराते हुए ब्लॉक कार्यालय के ताले तुड़वाकर कार्यालय खुलवाया गया। बताया जाता है कि ब्लॉक का चौकीदार होली की छुट्टी के दौरान कार्यालय की चाबियां लेकर चला गया था। उसे बृहस्पतिवार को लौटकर ब्लॉक कार्यालय खोलना था, लेकिन नहीं लौटा। इसके चलते लगातार दो दिन तक ब्लॉक कार्यालय बंद रहा और दूर-दराज गांवों से आए लोगों को बिना काम कराए ही लौटना पड़ा। शनिवार को पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर समर राही, सिंचाई विभाग के जेई रामौतार की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराते हुए ब्लॉक कार्यालय के ताले तोड़े गए। कार्यालय खुलने के बाद कार्य शुरू हुआ और कर्मचारी अपने अपने बैठे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।