Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Celebrations in Amritsar after Taranjit Singh Sandhu was appointed Lieutenant Governor of Delhi
{"_id":"69abc32f330334c79604243b","slug":"video-celebrations-in-amritsar-after-taranjit-singh-sandhu-was-appointed-lieutenant-governor-of-delhi-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"तरणजीत सिंह संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल बनाए जाने पर अमृतसर में जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरणजीत सिंह संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल बनाए जाने पर अमृतसर में जश्न
वरिष्ठ भाजपा नेता तरणजीत सिंह संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किए जाने की खबर सामने आने के बाद अमृतसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर उनके आवास के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नाचकर अपनी खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
भाजपा अमृतसर शहरी के अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि यह अमृतसर शहर के लिए गर्व और सम्मान की बात है कि केंद्र सरकार ने दूसरी बार अमृतसर से जुड़े किसी व्यक्ति को राज्यपाल स्तर की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि तरणजीत सिंह संधू अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचाने जाने वाले कूटनीतिज्ञ हैं और उनके अनुभव का लाभ देश और पंजाब दोनों को मिलेगा।
उन्होंने बताया कि तरणजीत सिंह संधू इससे पहले संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के राजदूत रह चुके हैं और अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। संधू परिवार अमृतसर ही नहीं बल्कि तरणतारन और पूरे पंजाब में एक सम्मानित परिवार के रूप में जाना जाता है।
भाजपा नेताओं ने उम्मीद जताई कि उनके इस पद पर पहुंचने से अमृतसर के लंबे समय से लंबित विकास कार्यों को गति मिलेगी और शहर से जुड़े मुद्दे केंद्र सरकार तक मजबूती से पहुंच सकेंगे।
इस मौके पर भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने भाजपा हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने एक अनुभवी और योग्य नेता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि तरणजीत सिंह संधू एक कुशल डिप्लोमैट रहे हैं और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मामलों की गहरी समझ है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में बढ़ते भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी से लोग बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं। इसी संदर्भ में 14 मार्च को मोगा में एक बड़ी रैली आयोजित की जा रही है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि यह रैली 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिए मजबूत आधार साबित होगी और पंजाब की राजनीति में नया मोड़ ला सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।